IPL ऑक्शन के बादशाह टूर्नामेंट के इतिहास के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी, लिस्ट में दो भारतीय शामिल

IPL 2022 के लिए मेगा ऑक्शन का ऐलान कर दिया गया है। इसका आयोजन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में किया जाएगा।

गौतम गंभीर- 14.9 करोड़ (कोलकाता नाइट राइडर्स) 2011
2011 के IPL ऑक्शन में पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 14.9 करोड़ में खरीदा था। गंभीर उस समय ऑक्शन में सोल्ड होने वाले सबसे मंहगे खिलाड़ी बने थे। KKR के लिए गंभीर का ये पहला सीजन था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 15 मैचों में 119.24 के स्ट्राइक रेट और 34.36 की औसत के साथ कुल 378 रन बनाए थे। 15 पारियों में उनके बल्ले से 2 फिफ्टी देखने को मिली थीं। उनकी कप्तानी में कोलकाता 2011 के टूर्नामेंट में प्लेऑफ तक का सफर तक किया था।

काइल जैमिसन- 15 करोड़ (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) 2021
2021 के IPL ऑक्शन में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 15 करोड़ खरीदा था। 15 करोड़ी जैमिसन को टूर्नामेंट में 9 मैच खेलने का मौका मिला और वह 29.89 के साथ 9 ही विकेट ले सके। इस दौरान उनका इकोनॉमी 9.61 का रहा। ये सभी मुकाबले जैमिसन ने भारत में खेले गए फेज-1 में खेले थे। फेज-2 में उनको एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल सका था। इस बार RCB ने उन्हें रिलीज कर दिया है और उम्मीद है कि मेगा ऑक्शन के दौरान उनके ऊपर फिर से बड़ी बोली देखने को मिलेगी।

पैट कमिंस- 15.5 करोड़ (कोलकाता नाइट राइडर्स) 2020
ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कैप्टन पैट कमिंस IPL के महंगे खिलाड़ियों में एक हैं। पिछले साल IPL-13 के ऑक्शन में कमिंस को KKR ने 15.50 करोड़ रुपये की मोटी कीमत देकर खरीदा था। हालांकि, वह इस टूर्नामेंट में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। 14 मैचों में उनके खाते में केवल 12 विकेट देखने को मिले थे। IPL 2021 के सस्पेंड होने से पहले पैट बहुत ही बढ़िया फॉर्म में नजर आए थे। उन्होंने गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया था। टूर्नामेंट के सस्पेंड होने से पहले 7 मैचों में उन्होंने बल्ले से 166 के स्ट्राइक रेट के साथ 93 रन बनाए थे, जबकि गेंद के साथ 9 विकेट लेने में सफल रहे थे।

युवराज सिंह- 16 करोड़ (दिल्ली कैपिटल्स) 2015
सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह को दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने 2015 सीजन के लिए सबसे ज्यादा 16 करोड़ रुपए की बोली लगाकर खरीदा था। युवी सीजन में कुछ खास नहीं कर सके थे। उन्होंने 14 मैच में 248 रन बनाए और एक विकेट लिया था। युवराज भले ही अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन न कर सके हो, लेकिन IPL ऑक्शन में सबसे मंहगे बिके खिलाड़ियों में युवराज का नाम भारतीय प्लेयर्स की लिस्ट में पहले और ओवरऑल दूसरे स्थान पर आता है।

क्रिस मॉरिस- 16.25 करोड़ (राजस्थान रॉयल्स) 2021
IPL में सबसे मंहगे बिके खिलाड़ियों में पहले पायदान पर साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस का नाम आता है। 2021 सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स ने सभी को चौकाते हुए 16.25 करोड़ में खरीदा था। टूर्नामेंट के फेज-1 में उन्होंने अपने प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह भी बंद किया। फेज-1 में उन्होंने 7 मैचों में 14 विकेट चटकाए थे। हालांकि, फेज-2 के दौरान उनके प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली। 4 मुकाबलों में वह केवल एक ही विकेट हासिल कर सके। इस बार राजस्थान ने उन्हें रिलीज कर दिया है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!