BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली हुए कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सौरव गांगुली को कोरोना संक्रमित पाया गया है। गांगुली का कोरोना वायरस टेस्ट पाजिटिव पाया गया है। बीसीसीआइ के बॉस सौरव गांगुली ने सोमवार को कोविड 19 का टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट सोमवार की देर शाम को मिली और वो रिपोर्ट पाजिटिव थी।

गौरतलब है कि करीब एक साल पहले बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली के भाई स्नेहाशीष को कोरोना से संक्रमित पाया गया था। उस दौरान गांगुली की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, लेकिन इस बार गांगुली की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सौरव गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांगुली काफी समय से अपने कोलकाता स्थित घर पर ही रह रहे हैं।

लंबे समय तक रहे हैं टीम के कप्तान

भारत के लिए करीब 12 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सौरव गांगुली लंबे समय तक टीम इंडिया के कप्तान भी रहे हैं। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने विदेशी सरजमीं पर अच्छा प्रदर्शन किया था। यहां तक कि उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2003 के विश्व कप का फाइनल मुकाबला भी खेला था, जिसमें टीम इंडिया को आस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। वे देश को कई द्विपक्षीय और मल्टी नेशन सीरीज जिता चुके हैं।

साल 1996 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सौरव गांगुली ने आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2008 में खेला था। इसके बाद वे आइपीएल में जरूर साल 2012 तक नजर आए, लेकिन उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इतना ही नहीं, वे प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद क्रिकेट में एक प्रशासक और कोच के तौर पर भी नजर आए। उन्होंने बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष के रूप में भी लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!