राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के लिए भारतीय टीम के उप कप्‍तान बने

मुम्बई । बल्लेबाज लोकेश राहुल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है। इस सीरीज के लिए पहले सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को उपकप्तान बनाया गया था पर मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वह इस दौरे से बाहर हो गये थे। उसके बाद से ही उप कप्‍तानी के लिए राहुल का नाम सामने आया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीसी ने भी राहुल को उपकप्तान बनाये जाने की पुष्टि कर दी है।
राहुल को पहले ही एकदिवसीय सीरीज के लिए उपकप्तान बनाया गया था। टेस्ट सीरीज में रोहित की जगह पर प्रियांक पांचाल को शामिल किया गया है। भारतीय टीम अपने इस दौरे में तीन टेस्‍ट और 3 एकदिवसीय मैच खेलेगी।  पहला टेस्‍ट मैच 26 दिसंबर को सेंचुरियन में खेला जाएगा। राहुल इसमें पारी की शुरुआत करेंगे क्योंकि भारतीय टेस्‍ट कप्‍तान विराट कोहली ने पहले ही कह दिया था कि रोहित के नहीं होने के कारण राहुल, मयंक अग्रवाल के साथ उतरेंगे। मयंक ने पिछले न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर टीम में वापसी की थी। भारतीय टीम इस प्रकार है।  
विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, प्रियांक पांचाल।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!