संसद का शीतकालीन सत्र स्थगित, कांग्रेस ने कहा-बीजेपी चर्चा नहीं करना चाहती

नई दिल्ली. लगातार चल रहे गतिरोधों के बीच बुधवार को लोकसभाऔर राज्यसभा में शीतकालीन सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है. सत्र स्थगन के बाद बीजेपी और कांग्रेस ने एक-दूसरे पर सदन न चलने देने के आरोप लगाए हैं. राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव सुधार विधेयक को लेकर आरोप लगाया है कि ‘बीजेपी बिना बहस तत्काल बिल पास करना चाहती थी. चूंकि उनके पास बहुमत नहीं है इसलिए विपक्ष के सदस्यों को कम करने का निर्णय लिया गया. सत्र की शुरुआत होते ही विपक्ष के 12 सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया.’खड़गे ने कहा, ‘शीतकालीन सत्र की शुरुआत 12 सांसदों के निलंबन के साथ हुई. मानसून सत्र की घटना को लेकर शीतकालीन सत्र में निलंबन किया जाना पूरी तरह से गलत है. हम चाहते थे कि बेरोजगारी, महंगाई और अन्य मुद्दों पर बहस की जाए.’
क्या बोले संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी
वहीं केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ‘हम सदन चलाना चाहते थे लेकिन उन्होंने (विपक्ष) कई दिन बर्बाद कर दिए. बिना किसी बहस के बवाल किया गया. राहुल गांधी एक पार्ट टाइम नेता हैं, संभव है वो नए साल की छुट्टियां मनाने कहीं जा रहे हों.’
लोकसभा की कार्यवाही
लोकसभा की बात करें तो इस दौरान 18 बैठकें हुईं और सदन का कार्य निष्पादन 82 प्रतिशत रहा, वहीं व्यवधान के कारण 18 घंटे 48 मिनट का समय व्यर्थ गया. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, ‘यह सत्र 29 नवंबर से शुरू हुआ और इस दौरान कुल 18 बैठकें हुई जो 83 घंटे 12 मिनट तक चलीं.’उन्होंने बताया कि सत्र के आरंभ में सदन के तीन सदस्यों ने 29 और 30 नवंबर को शपथ ली. बिरला ने कहा कि इस सत्र में महत्वपूर्ण वित्तीय और विधायी कार्य निपटाये गए और इस दौरान 12 सरकारी विधेयक पेश किये गए और 9 विधेयक पारित हुए.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!