‘गंभीर’ श्रेणी में प्रवेश कर गया दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर

नई दिल्ली । दिल्ली का वायु प्रदूषण का स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी में प्रवेश कर गया। इससे एक दिन पहले ही केंद्र के वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली-एनसीआर में निर्माण व तोड़फोड़ की गतिविधियों से पाबंदी हटाई थी। मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि वायु गुणवत्ता के 27 दिसंबर तक ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ स्तर में रहने के आसार हैं। शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 402 दर्ज किया गया, जो सोमवार को 332 था।
पड़ोसी हरियाणा के फरीदाबाद में एक्यूआई 395, गुरूग्राम में 314 रहा जबकि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 392, ग्रेटर नोएडा में 372 और नोएडा में 382 दर्ज किया गया। यह ‘बहुत खराब’ की श्रेणी में आता है। एक्यूआई शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी का माना जाता है।
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एजेंसी ‘सफर’ ने कहा हवा की कम गति और बहुत कम तापमान ऐसी स्थितियों के लिए जिम्मेदार है। ‘स्काईमेट वेदर’ के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा की रफ्तार कम होना तथा कम तापमान की वजह से प्रदूषक तत्व जमा हो गए हैं। उन्होंने बताया कि एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में वायु की गति कम ही रहेगी।
उनके मुताबिक 27-29 दिसंबर के बीच उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है जिससे वायु गुणवत्ता में थोड़े सुधार की उम्मीद है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने वायु गुणवत्ता में सुधार और अनुकूल मौसम पूर्वानुमान के मद्देनजर सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में निर्माण और विध्वंस गतिविधियों और राष्ट्रीय राजधानी में ट्रकों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध हटा दिया था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!