कर्नाटक पुलिस भर्ती में ट्रांसजेंडर्स को मिलेगा एक फीसदी आरक्षण : प्रवीण सूद

बेंगलुरु । कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण सूद ने कहा कर्नाटक में ट्रांसजेंडर्स को राज्य पुलिस विभाग में की जाने वाली भर्ती में एक फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। सूद ने कहा हमने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है कि पुलिस विभाग की सभी भर्तियों में ट्रांसजेंडर्स को एक प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।
पुलिस विभाग में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की भी भर्ती की जा रही है।3-4 दशक पहले पुलिस विभाग में महिलाओं के लिए भी आरक्षण था। हमारा लक्ष्य पुलिस बल में 25 प्रतिशत महिलाओं तक पहुंचना है। सूद ने कहा पुलिस विभाग ने यह निर्णय समाज में पूर्वाग्रहों को दूर करने के अलावा ट्रांसजेंडर को मुख्यधारा में लाने में मदद करने के लिए लिया है। सूद ने कहा हमने सभी रैंक्स में से एक प्रतिशत ट्रांसजेंडरों के लिए भी पद आरक्षित किया है। मुझे लगता है कि इससे उन्हें मुख्यधारा में लाने में मदद मिलेगी और आने वाले समय में विभाग को भी मजबूत किया जाएगा। साथ ही ना सिर्फ  समाज में बल्कि हम सभी के बीच मौजूद पूर्वाग्रह को हटाने में भी मदद मिलेगी।
डीजी ने आगे बताया कि भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी गई है। सूद ने कहा हम आवेदनों की प्रतीक्षा करेंगे और उन्हें भर्ती करेंगे। हर भर्ती में ट्रांसजेंडरों के लिए एक प्रतिशत आरक्षण होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!