‘घर की लड़ाई’ पंचायत तक आई, पति-पत्नी ने एक दूसरे के खिलाफ ठोकी ताल

गुना। मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव 2022 की पहले और दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है. इस बार चुनाव में पति-पत्नी आमने-सामने होंगे. एमपी के गुना जिले के राघोगढ़ में पति-पत्नी ने एक ही वार्ड से नामांकन दाखिल किया है. जिले में हर चुनाव लड़ने के लिए मशहूर रमेश खटीक (सेंडो) ने भी जिला पंचायत सदस्य के लिए आरोन के वार्ड से नामांकन दाखिल किया है. वहीं उनकी पत्नी पुष्पलता खटीक म्याना क्षेत्र से मैदान में है. रमेश सेंडो 2018 के विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं. हालांकि उन्हें कुछ सैकड़ा वोट ही मिले थे.

एक ही सीट पर पति-पत्नी ने भरा नामांकन

जिले में कई जगह एक ही वार्ड से पति और पत्नी ने अपने-अपने नामाकंन पत्र भी दाखिल किए है. देवेंद्र सिंह और उनकी पत्नी ने एक ही वार्ड से अपना-अपना नामाकंन पत्र दाखिल किया है. राघोगढ़ से अमित चौहान और उनकी पत्नी रीतू चौहान ने नामांकन दाखिल किया है. इनके अलावा हनुमंत सिंह रावत और उनकी पत्नी विजयदेवी ने राघोगढ़ के एक ही वार्ड से नामाकंन पत्र दाखिल किया है. अमित चौहान और हनुमत सिंह दोनों ही पूर्व CM दिग्विजय सिंह के करीबी हैं.

रोचक है हर चुनाव लड़ने वाले रमेश सेंडो की कहानी

रमेश का वास्तविक नाम रमेश खटीक है. लेकिन पूरे क्षेत्र में उन्हें रमेश सेंडो के नाम से जाना जाता है. उनका नाम सेंडो पड़ने की कहानी काफी रोचक है. शहर के पुराने लोग बताते हैं कि 1977-78 में रमेश साईकल से लकड़ी बेचने आया करते थे. उस समय वह अधिकतर सेंडो बनियान पहनते थे. इसलिए लोगों ने उन्हें रमेश सेंडो नाम से बुलाना शुरू कर दिया. आगे जाकर उनका यही नाम पड़ गया. दस्तावेजों में उनका नाम रमेश खटीक जरूर है, लेकिन लोगों के बीच उनका नाम रमेश सेंडो ही पड़ गया.

  • सम्बंधित खबरे

    मध्य प्रदेश के 30 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, 16 मई तक बदला रहेगा मौसम  

    मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी है। दिन में जहां तीखी धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही…

    16 घंटे बाद बोरवेल से निकले सुमित ने तोड़ा दम, अस्पताल में डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित किया

    मध्य प्रदेश के गुना में 16 घंटे बाद बोरवेल से निकला 10 साल का मासूम जिंदगी की जंग हार गया। डॉक्टरों ने अस्पताल में सुमित मीणा को मृत घोषित कर…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!