मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया का विवादित बयान: 2-3 शादियां करने, 10-10 बच्चे पैदा करने पर लगे रोक

गुना। जनसंख्या कानून पर मध्य प्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने विवादित बयान दिया है. मंत्री सिसोदिया ने कहा कि समान नागरिकता कानून लागू होना चाहिए. इसमें सभी जाति के लोगों के लिए बच्चे पैदा करने की संख्या सुनिश्चित होना चाहिए. मुस्लिम दो-तीन शादियां करते हैं और 10-10 बच्चे पैदा करते हैं, इसपर अंकुश लगना चाहिए.

मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने उत्तरप्रदेश की तर्ज पर मध्यप्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के मामले पर विवादास्पद बयान दिया है. पंचायत मंत्री ने कहा है कि मध्यप्रदेश में पहले से ही इस तरह के कानून हैं, लेकिन नागरिकों को एक समान अधिकार मिलना चाहिए. खासकर मुस्लिम तीन-तीन शादियां करते हैं, 10-10 बच्चे पैदा करते हैं. यह गलत है. वह चाहते हैं कि देशभर में एक समान कानून लागू हो.

पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया यहीं नहीं रूके बल्कि उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर भी राय जाहिर की. सिंधिया परिवार का बचाव करते हुए सिसोदिया ने राहुल गांधी को याद दिलाया है कि चाहें डीपी मिश्रा हों, अर्जुन सिंह हों या फिर कमलनाथ. किसी भी सरकार में अन्याय हुआ तो सिंधिया परिवार ने उसके खिलाफ आवाज बुलंद की है. राहुल गांधी चाहें तो अपनी माताजी सोनिया गांधी से इस बारे में पूछ सकते हैं.

सिसोदिया के मुताबिक राहुल गांधी बौखला गए हैं. क्योंकि कांग्रेस में अब कोई भी नहीं बचा है, बची हुई कांग्रेस आने वाले 3-4 महीनों में समाप्त हो जाएगी.मध्यप्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सक्रिय होने और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के विरोध पर पंचायत मंत्री ने कहाकि मध्यप्रदेश की जनता को दिग्विजय सिंह नाम से ही नफरत हो गई है. लिहाजा सक्रिय होने का सवाल ही नहीं उठता है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    मध्य प्रदेश के 30 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, 16 मई तक बदला रहेगा मौसम  

    मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी है। दिन में जहां तीखी धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!