सहारा इंडिया के चेयरमैन सुब्रत रॉय और उनकी पत्नी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

गुना। निवेशकों से धोखाधड़ी के मामले में सहारा इंडिया ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत रॉय के खिलाफ गुना न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. गिरफ्तारी वारंट अपर सत्र न्यायाधीश द्वारा जारी किया गया है, जिसमें सुब्रत रॉय उनकी पत्नी स्वपना रॉय समेत 5 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं।

निवेशकों के साथ चीटिंग का है आरोप

सहारा इंडिया कंपनी में निवेशकों ने करोड़ों रूपए का इन्वेस्ट किया था. लेकिन कंपनी ने निवेशकों के साथ धोखाधड़ी की. जिससे निवेशकों की बड़ी रकम डूब गई थी. फरियादी राजेश शर्मा समेत अन्य निवेशकों ने धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस से की, तो सहारा इंडिया के चेयरमैन सुब्रत रॉय, स्वपना रॉय, जेबी रॉय, ओपी श्रीवास्तव, शंकरचरन श्रीवास्तव और शिवाजी सिंह के खिलाफ धारा 420, 406, मप्र निक्षेपकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6(1) के तहत FIR दर्ज की गई है.

खोजबीन के बावजूद आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहे हैं. इसलिए कोर्ट ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया है. पुलिस आरोपियों की चल और अचल संपत्ति के बारे में भी जानकारी जुटा रही है. भविष्य में आरोपियों की संपत्ति नीलाम करने के बाद निवेशकों का पैसा वापिस दिलाने की योजना भी तैयार की जा रही है.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

गुना पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि न्यायालय द्वारा सहारा इंडिया कंपनी के चेयरमैन सुब्रत रॉय उनकी पत्नी स्वपना रॉय समेत 5 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    मध्य प्रदेश के 30 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, 16 मई तक बदला रहेगा मौसम  

    मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी है। दिन में जहां तीखी धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!