राहुल बोले- 2014 से पहले नहीं सुना था लिंचिंग, BJP ने राजीव गांधी का दिखाया वीडियो

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के एक ट्वीट पर राजनीतिक विवाद छिड़ गया है. राहुल ने कहा कि 2014 से पहले लिंचिंग शब्द सुनने में नहीं आता था. उनके इस ट्वीट पर भाजपा ने तीखा हमला किया है. पार्टी ने उन्हें राजीव गांधी का वीडियो दिखाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि जब भी कोई बड़ा पेड़ गिरता (इंदिरा गांधी की हत्या) है तो धरती थोड़ी हिलती है.

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने राहुल पर निशाना साधा. उन्होंने राहुल गांधी के ट्वीट का ट्वीट कर उत्तर दिया. उन्होंने पूर्व पीएम राजीव गांधी का वीडियो शेयर किया.

इस वीडियो में राजीव गांधी कह रहे हैं कि जब इंदिराजी की हत्या हुई थी, तो हमारे देश में कुछ दंगे फसाद हुए थे. हमें मालूम है कि भारत की जनता के दिल में कितना क्रोध आया, कितना गुस्सा आया और कुछ दिनों के लिए लगा कि भारत हिल रहा है. लेकिन जब भी कोई बड़ा पेड़ गिरता है, तो धरती थोड़ी हिलती है.

इसी वीडियो पर भाजपा नेता अमित मालवीय ने टिप्पणी की. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि राजीव गांधी, मॉब लिंचिंग के जन्मदाता से मिलिए, जो सिखों के जनसंहार को सही ठहरा रहे हैं. कांग्रेस के लोग सड़कों पर उतरे, ‘खून का बदला खून से लेंगे’ के नारे लगाए गए, महिलाओं से रेप किया गया, सिखों के गले में जलते टायर डाल दिए गए, जले हुए शवों को नालों में बहा दिया गया.’

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भी किया हमला

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि 1984 के सिख दंगों में सैंकड़ों की संख्या में सिखों की हत्या कर दी गई थी और इसके लिए कांग्रेस के कुछ नेताओं को जिम्मदार ठहराया जाता है. उन्होंने 1989 के भागलपुर दंगों का भी उल्लेख किया और सवाल किया कि क्या वह मार डालने यानी लिंचिंग की घटना नहीं थी. उन्होंने कहा, कि भीड़ द्वारा टायर जलाकर सिखों के गले में डालकर उनकी हत्या की गई थी. क्या यह लिंचिंग नहीं थी.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!