TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन राज्यसभा से निलंबित, हरिवंश की तरफ फेंकी थी रूल बुक

तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद डेरेक ओ ब्रायन को मंगलवार को स्पीकर की कुर्सी की तरफ ‘रूल बुक’ फेंकने के बाद शीतकालीन सत्र के बचे हुए हिस्से से राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने सदन में चुनाव सुधार विधेयक पारित करने के दौरान रूल बुक फेंकी थी।

अपने निलंबन पर टीएमसी सांसद ने ट्वीट कर कहा, ”पिछली बार जब मैं राज्यसभा से निलंबित हुआ था तब सरकार किसान कानून थोप रही थी। उसके बाद क्या हुआ हम सब जानते हैं। भाजपा द्वारा संसद का मखौल उड़ाए जाने और चुनावी कानून विधेयक 2021 को थोपने का विरोध करते हुए आज निलंबित कर दिया गया। आशा है कि यह विधेयक भी शीघ्र ही निरस्त कर दिया जाएगा।”

आपको बता दें कि राज्यसभा में मतदाता पहचान पत्र के आधार कार्ड से जोड़ने से संबंधित नर्विाचन विधि (संशोधन) विधयेक 2021 पारित कराने के दौरान कांग्रेस समेत संपूर्ण विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन ने महासचिव की टेबल पर रुल बुक फेंक दी। सदन के बीच में हंगामे के दौरान ही मार्क्सवादी कम्युनस्टि पार्टी के जॉन ब्रिट्स ने विधेयक में दिये गये संशोधनों को लेकर मत विभाजन की मांग की तो उप सभापति हरिवंश ने कहा कि नियम के तहत सभी सदस्यों को अपने स्थानों पर लौट जाना चाहिए इसके बाद ही उनकी मांग पूरी हो सकती है।

ब्रिटस् ने कहा कि सदन में व्यवस्था बनाना सभापति की जिम्मेदारी है और उन्हें इस विधेयक पर मत विभाजन चाहिए। उनकी इस मांग का समर्थन विपक्ष में सदन के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी किया और कहा कि सभापति को पहले मत विभाजन बोलना चाहिए। इसके बाद सभी सदस्य अपने स्थानों पर लौट जाएगें।

हरिवंश ने कहा कि विपक्षी सदस्य मत विभाजन नहीं चाहते हैं और उन्होंने सदन की कार्यवाही आगे बढ़ा दी। इसका विरोध करते हुए कांग्रेस समेत समस्त विपक्ष सदन की कार्यवाही का बॉयकाट करते हुए सदन से बाहर चला गया। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के सदस्य और ब्रिट्स सदन में रहे और शोरशराबा करते रहे।

डेरेक ओ ब्रायन ने व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए कहा कि सदन में सदस्य मत विभाजन की मांग कर रहे और उनकी मांग नहीं सुनी जा रही है। इसपर हरिवंश ने कहा कि उनकी का मांग निवारण हो चुका है और उन्हें बोलने की अनुमति नहीं है। इससे उत्तेजित ब्रायन ने ‘रुल बुक’ महासचिव की टेबल की ओर फेंकी और गुस्से से बाहर चले गये। ब्रायन के इस व्यवहार को लेकर सदन में सिहरन सी दौड़ गयी। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के भूपेंद्र यादव ने व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए ब्रायन के व्यवहार पर आपत्ति जतायी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!