प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में बेहद कम प्रीमियम पर मिलता है इंश्योरेंस का फायदा

महामारी के समय में हर एक व्यक्ति के पास जीवन बीमा का होना बहुत आवश्यक है। जीवन बीमा किसी भी तरह की दुखद या आकष्मिक घटना घट जाने पर यह परिजनों को आर्थिक रूप से संबल प्रदान करता है। आर्थिक रूप से कमजोर लोग अधिक प्रीमियम वाले लाइफ इंश्योरेंस का लाभ नहीं उठा पाते हैं। अगर आप जीवन बीमा के लिए अधिक प्रीमियम का भुगतान नहीं कर सकते, तो नाम मात्र प्रीमियम वाली सरकारी बीमा योजना का भी लाभ ले सकते हैं। केंद्र सरकार ने सस्ते प्रीमियम वाली जीवन बीमा स्कीम प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) चला रखी है। इस योजना में 55 साल तक लाइफ कवर मिलता है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ हर एक भारतीय उठा सकता है।

इस सरकारी बीमा योजना में 18 से 50 साल तक के वयस्क भारतीय व्यक्ति शामिल हो सकते हैं। साथ ही इसमें भी बीमा कवर दूसरे लाइफ इंश्योरेंस की तरह से ही मिलता है। ग्राहक इस बीमा का लाभ तभी ले सकते हैं, जब बैंक में सेविंग अकाउंट हो। इस योजना में 2 लाख रुपए तक बीमा कवर मिल सकता है।

बेहद कम है प्रीमियम

इस सरकारी बीमा योजना में सालाना प्रीमियम केवल 330 रुपये है। इसमें 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। इसका हर साल रिन्युअल होता है। बीमा की मियाद 1 जून से 31 मई के बीच होती है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में कोई बीमाधारक अगर प्रीमियम नहीं भर पाता है, फिर भी वह दोबारा सालाना प्रीमियम देकर इस योजना में वापसी कर सकता है। इसके लिए उसे अपनी अच्छी सेहत का सेल्फ डिक्लेरेशन देना होगा।

कैसे कर सकते हैं क्लेम

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में बीमाधारक के साथ अनहोनी होने पर नॉमिनी क्लेम फॉर्म मृत्यु प्रमाण-पत्र के साथ भरकर उस बैंक से क्‍लेम ले सकता है, जहां बैंक खाता है। इस पर नॉमिनी को 2 लाख रुपये तक की रकम प्राप्त होती है। इस योजना में लाइफ कवर 55 साल की उम्र तक मिलता है। यहां बता दें कि कोई भी ग्राहक सिर्फ एक बैंक अकाउंट और एक इंश्योरेंस कंपनी के साथ ही इस स्कीम का लाभ सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!