इंदौर पुलिस ने पकड़ा पिस्टल का बड़ा जखीरा, 55 देशी कट्टे-पिस्टल जप्त

इंदौर क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ने में सफलता हासिल की है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने सिकलीगरों से 55 देशी कट्टे व पिस्टल के साथ ही 11 जिंदा कारतूस जप्त किए हैं। साथ ही इनकी तस्करी करने वाले खरगोन व देवास से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सिकलीगर आधुनिक व उन्नत देशी कट्टे व पिस्टल बनाते हैं। पुलिस ने खरगोन के सिंगनूर गांव के जंगल से औजार, सांचे व औजार बनाने की अन्य वस्तुएं बरामद की हैं। क्राइम ब्रांच ने मुखबिर से मिली सूचना के बाद कार्रवाही की, खरगोन जिले के ग्राम सिगनूर का रहने वाला आरोपी जलसिंह पिता संतोष सिंह छाबड़ा उम्र 55 साल ग्राम सिगनूर थाना गोगावां जिला खरगोन स्वयं हथियार बनाकर इंदौर शहर में सप्लाई करने आता रहता है सूचना पर कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा की टीम द्वारा आरोपी को हथियारों की सप्लाई के लिए आते हुए देवगुराड़िया बायपास पर पुल के किनारे खड़े हुए पकड़ा। इसके कब्जे से 10 देशी पिस्टल, 04 नग देशी कट्टे एवं 04 जिन्दा कारतूस बरामद हुए।पुलिस ने जब इससे पूछताछ की तो उसने बताया कि यह सामान हीरापुर उदयनगर, देवास के शंकर पिता सीताराम निगम और संतोष पिता शंकर को देता था। यह दोनों सिगनूर के जंगलों में अवैध रूप से हथियार भी बनाते थे। पुलिस ने आरोपित सिकलीगर की निशादेही पर हथियार बनाने का सामान और बनाए गए देशीकट्टा व पिस्टल सिंगनूर के जंगलों में जप्त की गई। गिरफ्तार आरोपितों पूछताछ की गई और सिकलीगर द्वारा पूर्व में दिए गए देशी कट्टे व पिस्टल बरामद किए गए। इस प्रकार क्राइम ब्रांच द्वारा एक सिकलीगर व दो हथियार सप्लायर गिरफ्तार किए गए व इस आरोपियों से कुल 55 अवैध हथियार जिनमें 41 देसी बत्तीस बोर पिस्टल 14 (12 बोर) कट्टे एवं 11 जिंदा कारतूस बरामद किए।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!