मिर्जापुर को 146 KM लंबे हाईवे की सौगात, सीएम योगी बोले- पहले की सरकार की सोच संकुचित थी

मिर्जापुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को मिर्जापुर में 3037 करोड़ रुपये की 146 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के बाद से सड़क ट्रांसपोर्ट के मामले में जितना काम 2014 तक नहीं हुआ था, उससे अधिक 2014 के बाद से अब तक हो चुका है. उन्होंने कहा कि जिस देश का शासक अपने नागरिकों के प्रति सम्मान रखता हो, उनका दर्द समझता हो, किसानों की परिस्थितियों को समझता हो, उस देश को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मां विंध्यवासिनी के पावनधाम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत किया. सीएम ने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी के विकास के विजन को आगे बढ़ाया. विकास का कोई विकल्प नहीं हो सकता, चाहे वह किसी भी धर्म या जाति का हो और सड़कें विकास की आधारशिला हैं. सीएम ने कहा 2014 के पहले चेहरा देखकर काम होता था, उनकी सोच संकुचित थी. उनकी सोच ही परिवार तक सीमित थी और 2014 के बाद पूरा देश ही हमारा परिवार है. आजादी के बाद 2014 तक सड़कों का जो कार्य नहीं हुआ, वह 2014 के बाद हो गया.

काशी विश्वनाथ धाम को लेकर सीएम योगी ने कहा कि जिनके परिश्रम से बाबा का भव्य धाम बना है, पीएम मोदी ने उन श्रमिकों का सम्मान किया, उनपर पुष्प वर्षा भी की, इसके पहले किसी ने ऐसा नहीं किया होगा. सीएम ने कहा कि श्रमिकों और किसानों के परिश्रम से भारत दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनेगा. काशी विश्वनाथ के बाद हम भव्य विंध्य कॉरिडोर बनने की ओर अग्रसर हैं, इससे पर्यटन बढ़ेगा और लोगों को रोजगार मिलेगा.

बढ़ते हुए कोरोना वायरस को लेकर सीएम ने कहा कि कोरोना का नया वेरियंट आया है. लेकिन, जिसने वैक्सीन लगवाई है उनका वेरियंट कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा. जो लोग इस वैक्सीन का विरोध कर रहे थे अब वह इसका विरोध करेंगे कि नहीं.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!