डी-2 गैंग का कुख्यात अफजाल को यूपी एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, दो साल से था फरार

लखनऊ : पश्चिमी यूपी समेत कई राज्यों में कभी अपराध की दुनिया में धमक रखने वाले आईएस-273 गैंग के सदस्य अफजाल को एसटीएफ ने सोमवार को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया. दो सालों से फरार चल रहे अफजाल उर्फ राजू पर 50 हजार का इनाम घोषित था. कानपुर में अफजाल के खिलाफ हत्या, बलवा, एक्सटॉर्शन समेत 29 मुकदमे दर्ज हैं. उसके खिलाफ कानपुर में ही तीन बार गैंगस्टर व दो बार गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी है.

बता दें कि अफजाल उर्फ राजू पिछले दो सालों से यूपी पुलिस से बचकर दिल्ली, मुम्बई और राजस्थान में से छिपा था. इसके चलते कानपुर के अपर पुलिस आयुक्त अपराध ने अफजाल के ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित किया था. वहीं अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक विशाल विक्रम सिंह व कानपुर के निरीक्षक लान सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी. जिसके बाद सर्विलांस की मदद से अफजाल की लोकेशन ट्रेस कर उसे राजस्थान मुरलीपुरा, जयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया.

दरअसल, डी-2 गैंग कानपुर से चलने वाला गैंग है. वर्तमान में यह आईएस 273 (Inter State – 273) गैंग के नाम से जाना जाता है. इस गैंग ने कानपुर से शुरुआत कर पश्चिमी यूपी और दिल्ली के बाद मुम्बई तक अपनी धमक जमा ली थी. जिसके बाद से कई अपराधों को अंजाम देने वाले फरार अफजाल को पुलिस तलाश कर रही थी. इसके बाद सोमवार को सर्विलांस की मदद से यूपी एसटीएफ की टीम ने अफजाल को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, यूपी पुलिस इस गैंग के अधिकतम सदस्यों का पहले ही सफाया कर चुकी है.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!