एकदिवसीय विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन करना चाहती हैं मंधाना

गुरूग्राम । भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रमुख बल्लेबाज स्मृति मंधाना की नजरें अगले साल होने वाले एकदिवसीय विश्व कप पर लगी हैं। मंधान इससे पहले अपनी बल्लेबाजी में और निरंतरता लाना चाहती हैं। मंधाना के अनुसार वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पायी थीं हालांकि उसके बाद इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के दौरों पर अच्छी बल्लेबाजी कर अपना फार्म हासिल कर लिया। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में महिलाओं की बिग बैश लीग में भी मंधाना का प्रदर्शन शानदार रहा था जिसमें उन्होंने एक शतक भी जड़ा था। ह खेल के सभी प्रारूपों में खेलती हैं और भारतीय टीम की कप्तानी की दावेदार है। माना जा रहा है कि विश्व कप के बाद जब टेस्ट और एकदिवसीय कप्तान मिताली राज खेल को अलविदा कहेंगी तब मंधाना को ही कप्तानी मिलेगी। इस बल्लेबाज के अनुसार निरंतरता बनाए रखने के लिए थोड़ा स्वार्थी भी होना भी पड़ता है। मंधाना ने कहा कि कोविड-19 के बाद लय हासिल करना कठिन था क्योंकि मैं डेढ़ साल के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रही थी। इसलिए लय में आने में थोड़ा समय लगा पर पिछली दो श्रृंखलाएं अच्छी रहीं हालांकि अभी भी सुधार की जरुरत है। मैं अपनी गेंद की टाइमिंग से खुश हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि टीम ने भी पिछले एक साल में काफी कुछ सीखा है जिससे हमें आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!