बिकरू कांड में विकास दुबे का मददगार छोटू गिरफ्तार

कानपुरः बिकरू कांड को अंजाम देने वाले विकास दुबे, अमर दुबे और प्रभात मिश्रा को गाड़ी से सुरक्षित भगाने के आरोपी अभियुक्त को थाना पनकी पुलिस ने दबोच लिया. अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था. पकड़े गए अभियुक्त से पुलिस पूछताछ करते हुए विधिक कार्रवाई कर रही है.

पकड़े गए वांछित अभियुक्त की पहचान अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ छोटू उर्फ दीपक निवासी कस्बा और थाना शिवली जिला कानपुर देहात के रूप में हुई है. बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे, अमर दुबे और प्रभात मिश्रा घटना करने के पश्चात अपने असलहों के साथ ग्राम बिकरू से जब फरार हुए तब विष्णु कश्यप ने अभियुक्त अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ छोटू को अपनी गाड़ी यूपी 78 डीपी 7653 स्विफ्ट डिजायर के साथ कैलई रोड तिराहा पर बुलाया था. जहां पर अभियुक्त विकास दुबे, अमर दुबे और प्रभात मिश्रा और बिकरू कांड में इस्तेमाल किये गये भारी मात्रा में असलहे को गाड़ी में रखा गया. उस गाड़ी को अमर दुबे चला रहा था. गाड़ी में प्रभात मिश्रा, विकास दुबे और अभिषेक उर्फ छोटू बैठकर राधे कश्यप के घर रसूलाबाद गये. राधे कश्यप के घर रसूलाबाद पहुंचने के बाद अभियुक्त अभिषेक उर्फ छोटू अपनी गाड़ी स्विफ्ट डिजायर को वापस लेकर अपने घर गया था. तब से पुलिस को इसकी तलाश थी.

इसके साथ ही इस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था. अभियुक्त के पास से गाड़ी यूपी 78 डीपी 7653 स्विफ्ट डिजायर भी बरामद हुई है. जिसका इस्तेमाल भागने के लिए मदद के रूप में किया गया था.

ये है पूरा मामला

2 जुलाई 2020 की रात को चौबेपुर के जादेपुरधस्सा गांव के रहने वाले राहुल तिवारी ने विकास दुबे और उसके साथियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था. जिसके बाद उसी रात करीब साढ़े बारह बजे तत्कालीन सीओ बिल्हौर देवेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बिकरू गांव में दबिश दी गई. यहां पर पहले से ही विकास दुबे और उसके गुर्गे घात लगाए बैठे थे. उन्हें पुलिस के दबिश की पहले से ही जानकारी मिल गई थी. पुलिस से निपटने के लिए कुख्यात विकास ने पहले से ही घेराबंदी कर दी थी. पुलिस को रोकने के लिए उसने जेसीबी लगाई थी. जैसे ही पुलिस बिकरू गांव में विकास के घर के पास पहुंची. बदमाशों ने चारों ओर से उनपर गोलियां बरसानी शुरू कर दी. कुछ ही पलों में वे सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर फरार हो गये. एक-एक पुलिसकर्मियों को बेरहमी से कई गोलियां मारी गई थीं. इस कांड से योगी सरकार के कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे. जिसके बाद पुलिस और एसटीएफ ने मिलकर आठ दिन के भीतर विकास दुबे समेत छह बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था. इस मामले में अभीतक 45 आरोपी जेल में बंद हैं और केस का ट्रायल जारी है.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!