मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर स्थित दूधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास के मिले, मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित दूधाधारी मठ पहुंचे और यहां पूजा-अर्चना कर महंत रामसुंदर दास से बातचीत की। दूधाधारी मठ के राम मंदिर में भगवान राम अपने तीनों भाइयों एवं माता सीता के साथ विराजे हैं। पत्थर की बनी मूर्ति काफी आकर्षक है। मुख्यमंत्री बघेल गौ पूजन में भी शामिल हुए। उन्होंने गौ माता को माला पहना कर चारा खिलाया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डा. रामसुदर दास, कोटमीसोनार महामंडलेश्वर सर्वेश्वर दास, रतनपुर महामंडलेश्वर दिव्यकान्त दास एव मठ के अन्य सदस्य उपस्थित थे। महंत राम सुन्दर दास ने मुख्यमंत्री बघेल को शिवरीनारायण मंदिर से लाए गए कृष्णवट भेंट किया। ऐसी मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान इसी वट वृक्ष के पत्तों से बने दोने में माता शबरी द्वारा भेंट किए गए बेर खाये थे।

दूध पर जिंदा रहने वाले महंत के नाम पर पड़ा दूधाधारी मठ

महाराजबंध तालाब के सामने दूधाधारी मठ में भगवान श्रीराम-जानकी, भगवान बालाजी और हनुमानजी विराजे हैं। कहा जाता है कि यह मठ 500 साल पुराना है। मठ के महंत बलभद्र दास हनुमानजी के परम भक्त थे। वे गाय के दूध से हनुमानजी का अभिषेक करके उसी दूध का सेवन करते थे। दूध के अलावा कुछ भी नहीं खाते थे।

कालांतर में उन्हीं के नाम पर मठ का नाम दूधाधारी मठ रखा गया।

मुख्य द्वार पर स्थापित स्मृति चिन्ह पर संवत 1610 और सन्‌ 1554 अंकित है। मुगल काल में स्थापित मठ का पुनर्निर्माण अंग्रेजी शासनकाल में हुआ। श्रीराम-जानकी मंदिर का निर्माण पुरानी बस्ती के दाऊ परिवार ने करवाया था। राजस्थान से मूर्ति मंगवाई थी।

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!