बीच सड़क में युवक की बेदम पिटाई

विलासपुर । जिले में अपराधियों के हौसले अब आसमान छूने लगे है और मारपीट तो आम बात हो चली है छोटी सी बात बड़ी वारदात को अंजाम दिया जा रहा है, वही एक ताज़ा मामला जिले के तखतपुर इलाके का है, जहाँ किराना समान छोडने जा रहे दूपहिया वाहन चालक को आरोपीयों ने ओव्हर टेक करते हुए रोककर मारपीट की, जिससे वाहन चालक घायल हो गया, जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी गई। पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय बघेल पिता विद्या बघेल जो नया बस स्टैण्ड में संचालित कृष्णा ट्रेडिंग किराना दुकान में काम करता है वह समान छोडने के लिए पुराना बस स्टैण्ड की तरफ आ रहा था और जब पुराना बस स्टैण्ड के पास पहुंचा था तभी बिना नम्बर के ब्लैक कलर एक्टीवा में सवार बरेला निवासी दो युवक आदित्य ठाकुर और रवि निर्मलकर ने ओव्हर टेक करते हुए अजय के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दिया जिसमें अजय घायल हो गया और इसकी जानकारी उसने संचालक प्रमोद सिंघानिया को दी, जिसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गई। जहां पर पुलिस ने डाक्टरी मुलायजा कराकर आरोपीयों के विरूद्ध मामले को विवेचना में ले लिया। पूरी घटना वासुदेव स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है इधर व्यापारी संघ ने आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

  • सम्बंधित खबरे

    प्राइवेट स्कूलों में RTE एडमिशन गड़बड़ी पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, डायरेक्टर से मांगा शपथ पत्र

     शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत गलत तरीके से बच्चों के प्रवेश को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है.याचिकाकर्ता के अनुसार दुर्ग जिले में…

    कुख्यात नक्सली देवा के भाई समेत चार खूंखारों ने किया सरेंडर, 20 लाख के हैं इनामी

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के पीएलजीए (PLGA) बटालियन को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, मुठभेड़ों में लगातार नक्सली कमांडरों की मौत से घबराकर पीएलजीए बटालियन के चीफ बारसे देवा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!