कोरबा में जंगली हाथियों का आतंक, गांव के आसपास खतरे की मुनादी

कोरबाः कोरबा में हाथी-मानव द्वंद (Elephant-Man Duel in Korba) लगातार जारी है. लेमरू हाथी रिजर्व की घोषणा के बाद इस पर काफी हद तक लगाम लगने की संभावना है लेकिन जब तक हाथी रिजर्व मूर्त रूप नहीं ले लेता, जरूरी इंतजाम नहीं कर लिये जाते, तब तक जंगली हाथियों की दहशत कोरबा और कटघोरा वन मंडल ले इलाकों में जारी है. ताजा मामला कोरबा जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र पसान का है. जहां इन दिनों 43 जंगली हाथियों का एक दल गांव के समीप विचरण कर रहा है. दहशत इतनी है कि ग्रामीण रतजगा करने को विवश हैं. वन अमला भी मुनादी कराकर जान माल की हानि को रोकने के प्रयास में है.

टॉर्च और मुनादी ही सहाराकटघोरा मन मंडल के वन परीक्षेत्र पसान अंतर्गत हाथियों का आवागमन लगातार जारी है. पूर्व में कोरबा वनमंडल में हाथियों आना जाना लगा रहता था. अब वह काफी हद तक कटघोरा वन मंडल की तरफ डायवर्ट हो गए हैं. पिछले लगभग 1 हफ्ते से वन परीक्षेत्र पसान के अलग-अलग गांव के आस पास हाथियों का दल (group of elephants)विचरण कर रहा है. खासतौर पर देर शाम और रात को हाथियों का दल गांव के समीप पहुंच जाता है, जहां वह खेत में लगे धान और अन्य खाद्य पदार्थों की महक से गांव के समीप आ जाते हैं. वन अमले के पास सुरक्षा के लिए मुनादी ही एक कारगर उपाय है.

लोगों को जागरूक कर रहा वन विभाग

वन अमला लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार गांव में मुनादी करा रहा है. टॉर्च से हाथियों को देख ग्रामीणों को उस तरफ नहीं जाने की हिदायत दी जा रही है. जंगली हाथियों की प्रवृत्ति (wild elephants trend) होती है कि यदि उनके सामने कोई व्यक्ति आ जाए, तो वह उसे कुचल देते हैं. इसलिए वन अमले का यह प्रयास है कि किसी भी व्यक्ति से हाथियों का आमना-सामना ना होने पाए. इस संबंध में कटघोरा डीएफओ शमा फारुखी का कहना है कि हाथियों की लगातार निगरानी की जा रही है. हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि हाथियों को गांव से दूर रखा जाए. मुनादी के साथ ही सभी कारगर उपाय किए गए हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    कुख्यात नक्सली देवा के भाई समेत चार खूंखारों ने किया सरेंडर, 20 लाख के हैं इनामी

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के पीएलजीए (PLGA) बटालियन को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, मुठभेड़ों में लगातार नक्सली कमांडरों की मौत से घबराकर पीएलजीए बटालियन के चीफ बारसे देवा…

    मेन रोड पर बुजुर्ग हुआ लूट का शिकार, बाइक सवार लुटेरों ने दिया अंजाम, देखिए वीडियो…

     कोरबा। लुटेरों के हौसले किस कदर बुलंद है, इसका नजारा कोरबा में देखने को मिला. बैंक से पैसा निकालकर पैदल जा रहे बुजुर्ग से मेन रोड पर लुटेरे पैसे लूटकर फरार…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!