छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने किया बड़ा दावा

नई दिल्ली । केंद्र सरकार से अधूरी मांगों के पूरा होने का औपचारिक पत्र मिलने के बाद किसान घर वापसी के लिए तैयार हैं। इसके साथ कृषि कानूनों को लेकर सिंघु बॉर्डर पर चल रहा किसानों का धरना भी खत्म हो चुका है। लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को एक नया राग छेड़ दिया। उन्होंने कहाकि किसानों का आंदोलन खत्म नहीं हुआ हुआ है, यह सिर्फ होल्ड हुआ है। भूपेश बघेल ने कहाकि किसानों ने अपना आंदोलन खत्म नहीं किया है, बल्कि इसे कुछ वक्त के लिए होल्ड पर रख लिया है। उन्होंने कहाकि किसान सबसे पहले सरकार के प्रस्ताव को देखेंगे। बता दें कि किसानों ने बुधवार को अपना आंदोलन बंद करने घोषणा की है। इस बारे में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए किसान नेता गुरुनाम सिंह चरूनी ने कहाकि हमने अपना आंदोलन खत्म करने का फैसला किया है। उन्होंने कहाकि 11 दिसंबर को हम धरनास्थलों को भी खाली कर देंगे। गौरतलब है कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछले साल 26 नवंबर से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर धरना दे रहे थे। वहीं प्रधानमंत्री की टीवी पर घोषणा के बाद 29 नवंबर को लोकसभा और राज्यसभा से कृषि कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। बता दें कि प्रधानमंत्री द्वारा टीवी पर माफी मांगने और कृषि कानून वापस लेने की बात कहने के बाद भी किसान धरनास्थलों पर जमे हुए थे। उनका कहना था कि जब तक कृषि कानून दोनों सदनों से वापस नहीं ले लिए जाते वह यहां से नहीं हटेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!