चुनाव लड़िए लेकिन एसकेएम के नाम पर नहीं किसान नेताओं को चेताया: योगेंद्र यादव

नई दिल्ली । जय किसान आंदोलन के फाउंडर योगेंद्र यादव ने किसान नेताओं को चुनाव लड़ते समय संयुक्त किसान मोर्चा का नाम इस्तेमाल न करने को कहा है। योगेंद्र यादव ने किसान नेताओं से कहा है कि अगर वे चुनाव में एसकेएम के नाम का इस्तेमाल करते हैं तो इससे लोगों का आंदोलन से भरोसा टूट जाएगा। बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले ही 40 से ज्यादा किसान संगठन बीते एक साल से कृषि कानूनों के खिलाफ और अन्य कई मांगों के साथ दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे थे। लड़ने का हक सबको है लेकिन हमारे नेताओं को एसकेएम का नाम इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। अगर वे ऐसा करते हैं तो इससे गलत संदेश जाएगा और लोगों का आंदोलन पर भरोसा टूट जाएगा।’ आंदोलन से हासिल हुई उपलब्धियों को लेकर किए गए सवाल पर योगेंद्र यादव ने कहा कि किसानों की मांगें स्वीकार कर ली गई हैं इसमें कोई शक नहीं लेकिन इस दौरान 700 से ज्यादा किसानों की जान भी गई, जो बहुत बड़ा नुकसान है। उन्होंने कहा, ‘हमने एकता और आत्मसम्मान पाया और राजनीतिक पार्टियों को हमारी ताकत का एहसास कराया। ये हमारे आंदोलन का हासिल है।’ योगेंद्र यादव ने यह भी बताया कि किसान नेता 15 जनवरी को दिल्ली में बैठक करेंगे। इस बैठक में किसानों की लंबित मांगों पर केंद्र द्वार उठाए गए कदमों पर चर्चा होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!