पद लेकर घर बैठने वालों को नहीं मिलेगा कांग्रेस में मौका

भोपाल । कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी संभवत: अगले साल के पहले महीने में आकार ले लेगी, वहीं कई जिलों की कार्यकारिणी जल्द ही घोषित होने वाली है। इसको लेकर हारे-जीते हुए विधायक और वरिष्ठ नेताओं से भी नाम लिए गए हैं, लेकिन इस बार पीसीसी ने स्पष्ट कर दिया कि ऐसे नेताओं को पदाधिकारी नहीं बनाया जाए, जो पद लेकर घर बैठ जाते हैं या अपनी कार पर पद की प्लेट लगाकर हवाबाजी कर घूमते रहते हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस अपने आपको मजबूत करने का दावा कर रही है और इसको लेकर लगातार बैठकें चल रही हैं। इस बीच प्रदेश और जिलों में कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि इस बार कार्यकारिणी जम्बो नहीं रहेगी। कार्यकारिणी में केवल सक्रिय नेताओं को जगह दी जाएगी।

पद लेकर घर बैठ जाते हैं नेता
कांग्रेस के एक पदाधिकारी कहते हैं कि पार्टी में पद लेकर घर बैठने की परंपरा बनती जा रही है। लेकिन अब पीसीसी के नेताओं ने स्पष्ट किया है कि कार्यकारिणी में केवल सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही सामान्य कर उन्हें पद दिए जाएंगे। पद की संख्या भी सीमित रखी जाए, ताकि उस पद की गरिमा बनी रहे। इसके बाद ब्लाक कांग्रेस में नियुक्तियां की जाएंगी। वैसे आला नेताओं ने जल्द ही कार्यकारिणी घोषित करने की बात कही है, लेकिन लेटलतीफी को देखकर इसके अगले साल ही घोषित होने की संभावना है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!