पीएम मोदी का अकाउंट हैक होने के बाद आया टवीटर का पहला बयान

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया और इससे क्रिप्टोकरेंसी को प्रमोट करने वाला एक ट्वीट भी किया गया। इस संबंध में पीएमओ ने बताया कि यह मुद्दा ट्विटर के सामने उठाया गया है और अकाउंट को रिस्टोर कर लिया गया है। अब ट्विटर ने भी इसको लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है। ट्विटर ने बताया है कि पीएम मोदी के अकाउंट हैक होने की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही उनकी टीम ने इसे सुरक्षित कर लिया था। ट्विटर प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा है, ‘प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ बातचीत के लिए हमारी सेवाएं 24 घंटे, सातों दिन खुली हैं। हमें जैसे ही इस गतिविधि की जानकारी मिली, हमारी टीम ने हैक किए अकाउंट को सुरक्षित करने के लिए जरूरी कदम उठाए। माइक्रोब्लॉगिंग साइट की आंतरिक जांच से यह भी संकेत मिले हैं कि पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट के हैक होने के पीछे ट्विटर के सिस्टम में किसी तरह का उल्लंघन वजह नहीं है। इस बीच मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफर्मेशन टेक्नोलॉजी की इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (सीइआरटी-इन) भी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हैकिंग किसने की। बता दें कि रविवार तड़के 3 बजकर 18 मिनट पर पीएमओ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी कि पीएम मोदी का ट्विटर अकाउंट कुछ देर के लिए हैक हुआ था और इसकी जानकारी माइक्रोब्लॉगिंग साइट को दे दी गई है। हालांकि, ट्वीट में यह भी बताया गया कि अकाउंट कुछ ही देर में रिस्टोर कर लिया गया। पीएम मोदी ने रविवार सुबह इस अकाउंट से ट्वीट भी किया है। अलग-अलग ट्वीट्स में पीएम मोदी ने शरद पवार को उनके जन्मदिन की बधाई दी और आज दोपहर बीमा संबंधित कार्यक्रम में शामिल होने की सूचना भी दी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!