हरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्स

जेरूसलम. अभिनेत्री-मॉडल हरनाज संधू ने सोमवार को इतिहास रच दिया. संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीता और उन्हें इसका ताज (Miss Universe 2021) पहनाया गया.  80 देशों के प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए – 21 साल बाद भारत ने  खिताब अपने नाम किया. संधू से पहले केवल दो भारतीयों  साल 1994 में अभिनेता सुष्मिता सेन और साल 2000 में लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है. इस आयोजन का 70वां संस्करण इज़राइल के इलियट में आयोजित किया गया था, जहां 21 वर्षीय ने प्रतिष्ठित प्रतियोगिता जीती.

चंडीगढ़ निवासी मॉडल, जो पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए की पढ़ाई कर रही हैं. उनको पिछले साल की मिस यूनिवर्स मेक्सिको की एंड्रिया मेजा ने ताज पहनाया. पराग्वे की 22 वर्षीय नादिया फरेरा दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की 24 वर्षीय लालेला मसवानेतीसरे स्थान पर रहीं. अंतिम क्वेश्चन-आंसन सेशन के दौरान, संधू से पूछा गया कि वह युवा महिलाओं को क्या सलाह देंगी कि वे आज जिस दबाव का सामना कर रही हैं, उससे कैसे निपटें.

संधू ने क्या दिया जवाब?
इसके जवाब में संधू ने कहा- ‘आज का युवा जिस सबसे बड़े दबाव का सामना कर रहा है, वह है खुद पर विश्वास करना. अपनी तुलना दूसरों से करना बंद करें और दुनिया भर में हो रही अधिक महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बात करें. अपने लिए बोलो क्योंकि तुम अपने जीवन के लीडर हो, तुम अपनी आवाज हो. मुझे खुद पर विश्वास था और इसलिए मैं आज यहां खड़ी हूं.’संधू ने  साल  2017 में टाइम्स फ्रेश फेस जीता, 17 साल की उम्र में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व किया. बाद में उन्होंने LIVA मिस दिवा यूनिवर्स 2021 का खिताब जीता. संधू ने कुछ पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है. समारोह की मेजबानी स्टीव हार्वे ने की और अमेरिकी गायक जोजो की प्रस्तुति भी हुई. भारत की हरनाज संधू ने 21 साल बाद रचा इतिहास, जीता मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब चयन समिति में अभिनेता और मिस यूनिवर्स इंडिया 2015 उर्वशी रौतेला, अदामारी लेपेज़, एड्रियाना लीमा, चेस्ली क्रिस्ट, आइरिस मित्तनेरे, लोरी हार्वे, मैरियन रिवेरा और रेना सोफ़र शामिल थे.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!