सोनिया-राहुल पहुंचे जयपुर, CM गहलोत ने किया स्वागत

जयपुर. महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रव्यापी महंगाई हटाओ रैली आज राजधानी जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में होने जा रही है. केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते हो रही महंगाई के खिलाफ अब मंच सज चुका है और केंद्रीय सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जनता को जागरूक करने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जयपुर पहुंच गए हैं.वहीं, सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि आज राजस्थान के लिए एक ऐतिहासिक दिन है जब केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ती अप्रत्याशित मंहगाई के विरोध में जयपुर में राष्ट्रीय महारैली का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं.

राजस्थान की धरा पर सोनिया गांधी का स्वागत

मैं राजस्थान की धरा पर पधार रहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का स्वागत करता हूं. कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का भी मैं स्वागत करता हूं जो इस महत्वपूर्ण अवसर पर सहभागी बने हैं. उन्होंने आगे लिखा कि इस महारैली में शामिल होने प्रदेशभर से आए और अन्य राज्यों से आये सभी लोगों को मैं बधाई देता हूं कि वे केन्द्र सरकार को संदेश देने के लिये पहुंचे हैं.

सीएम गहलोत ने लिखा कि इस महारैली से देश भर में एक संदेश जायेगा कि अब केन्द्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के व्यापक रूप से विरोध का वक्त आ गया है. पूरे देश में इस रैली से उठी जनजागरण की लौ, एक मशाल बनकर एनडीए सरकार के पतन का मार्ग प्रशस्त करेगी.

बता दें कि कांग्रेस की महंगाई हटाओ रैली में पहले सोनिया गांधी के आने पर संशय बना हुआ था क्योंकि कोरोना संक्रमण काल शुरू होने के बाद से ही सोनिया गांधी किसी भी बड़ी सार्वजनिक रैली सभा में शामिल नहीं हुई थीं. 2 साल पहले हरियाणा में हुई सभा में सोनिया गांधी शामिल हुई थी. उसके बाद वो किसी भी रैली में नहीं गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस ट्वीट ने एक बार फिर अटकलें तेज कर दी गई है महारैली में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी भी शामिल होंगी.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!