यूपी में बीजेपी को मिल सकती है सत्ता, टक्कर में अखिलेश, जानिए पंजाब सहित पांचों राज्यों का हाल

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार बन सकती है तो समाजवादी पार्टी से उसे उच्छी टक्कर मिल सकती है। एबीपी और सी वोटर के ताजा सर्वे के मुताबिक, मायावती की अगुआई वाली बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के प्रदर्शन में सुधार होता नहीं दिख रहा है तो प्रियंका गांधी की कड़ी मेहनत के बाजवूद कांग्रेस सिंगल डिजिट में सिमट सकती है। सी वोटर के ताजा सर्वे में कहा गया है कि 403 सीट वाली यूपी विधानसभा में बीजेपी 212 से 224 सीटें जीत सकती है तो समाजवादी पार्टी 151 से 163 सीटों पर कब्जा कर सकती है। बीएसपी को 12 से 24 सीटें सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस महज 2-10 सीटों पर सिमट सकती है। यूपी में बीजेपी को 40 फीसदी सीटें मिल सकती हैं तो समाजवादी पार्टी को 34 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गई है। बीएसपी को 13 फीसदी और कांग्रेस को 7 फीसदी वोट मिलने की संभावना हैसी वोटर के सर्वे के मुताबिक पंजाब में कांग्रेस के हाथ से आम आदमी पार्टी (AAP) सत्ता छीन सकती है। कांग्रेस को 34 फीसदी वोट मिल सकते हैं तो आम आदमी पार्टी को 38 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गई है। अकाली दल गठबंधन को 20 फीसदी तो बीजेपी को 3 फीसदी वोट मिल सकते हैं। पंजाब में कांग्रेस को 39-34 सीटें मिल सकती हैं तो अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पहली बार दिल्ली के बाहर इस राज्य में 50 से 56 सीटें जीत सकती है। अकाली दल गठबंधन को 17 से 23 सीटें और बीजेपी को 0 से 3 सीट मिल सकती है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!