सत्ता में आने पर बसपा से होगा डिप्टी सीएम : सुखबीर बादल

चंडीगढ़. शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में शिअद-बसपा गठबंधन (SAD-BSP Alliance) यदि सत्ता में आता है तो प्रदेश के दो उप मुख्यमंत्रियों में से एक मायावती की अगुवाई वाली पार्टी से होगा. बंगा में लोगों के एक समूह को संबोधित करने के बाद सुखबीर ने संवाददातओं से कहा, ‘‘मैं यह घोषणा कर चुका हूं कि एक उपमुख्यमंत्री बसपा से होगा.’’बादल ने यह घोषणा बंगा में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक में की, जो दोआबा क्षेत्र में पड़ता है और इसमें बड़ी संख्या में दलित हैं जो परंपरागत रूप से बसपा के समर्थक रहे हैं. सूत्रों ने बताया कि यह फैसला इस बात को ध्यान में रखते हुए लिया गया है कि कांग्रेस पहले ही कैप्टन अमरिंदर सिंह के उत्तराधिकारी के रूप में चरणजीत सिंह चन्नी को चुनकर कुछ फायदा उठा सकती थी. जब पंजाब के पहले दलित सीएम चन्नी ने शुरुआती प्रेस मीट में अपनी “विनम्र शुरुआत” की बात की थी, तो उस वक्त शिअद ने “पीआर ड्रामा” का आरोप लगाया था.

दलित मतदाताओं को साधने की कोशिश
एक राजनीतिक पर्यवेक्षक ने कहा, “यह घोषणा करके कि डिप्टी सीएम में से एक बसपा से होगा, अकाली यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि अगर उनका गठबंधन सत्ता में आता है, तो दलितों को एक अच्छा प्रतिनिधित्व मिलेगा.” शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने इससे पहले कहा था कि अगले वर्ष पंजाब में होने वाले विधनसभा चुनाव के बाद यदि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ उसका गठबंधन सत्ता में आता है तो एक अनुसूचित जाति और एक हिंदू विधायक को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी जायेगी.पंजाब में 2022 के शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये शिअद ने बसपा के साथ गठबंधन किया है. सीटों के समझौते के तहत प्रदेश के 117 विधानसभा सीटों में से बसपा 20 पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, जबकि शेष पर शिअद का उम्मीदवार होगा.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!