बच्चे पैदा न करें सिकलसेल पीड़ित कपल, करा लें गर्भपात! राज्यपाल की कोख सूनी करने वाली सलाह

भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने मां-बाप की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए अजीब बयान दे दिया है. मानव अधिकार आयोग के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सिकलसेल बीमारी से पीड़ित दंपति बच्चे पैदा न करें. उन्होंने अबॉर्शन को इस बीमारी का इलाज बताया है.

राज्यपाल मंगू भाई पटेल का विवादित बयान
कार्यक्रम में मंच से पोषण को लेकर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा किजो लड़का-लड़की (दोनों) सिकलसेल बीमारी से पीड़ित है, वे आपस में शादी न करें. अगर वे शादी करते हैं, तो उनकी संतान को भी यह बीमारी होगी. ऐसे में उन बच्चों का जीवन भी अल्प ही रहेगा. उन्होंने कहा कि अगर गर्भ में बच्चा है, और आप सिकलसेल से ग्रस्त हैं, तो उसका इलाज यही है कि अबॉर्शन करा लें. बच्चे को जन्म ही न दें.

सिकलसेल है तो शादी मत करना
राज्यपाल ने कहा कि सिकलसेल बहुत खतरनाक है. हम कॉलेज में जाकर युवाओं को समझाते हैं कि कितनी भी अच्छी लड़की हो, कितना भी पैसे वाला लड़का हो, अगर दोनों को सिकलसेल हैं तो आपस में शादी मत करना. गुजरात में हम ट्राइबल में बोलते थे, किसी के पास सिकलसेल वाला यलो कार्ड है तो उससे शादी मत करना. दोनों यलो कार्ड वालों की शादी होगी तो उनका बच्चा सिकलसेल वाला ही होगा. उन्होंने कहा कि मैंने बीमार बच्चों को प्रत्यक्ष रूप से देखा है. मेरे करीबी के दो बच्चे तीन दिन के बुखार में चले गए.

सिकलसेल प्रभावित प्रदेश के 22 जिले
आलीराजपुर, अनूपपुर, बालाघाट, बड़वानी, बैतूल, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, धार, डिंडोरी, होशंगाबाद, जबलपुर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, मंडला, रतलाम, सिवनी, शहडोल, शिवपुरी, सीधी, सिंगरौली और उमरिया.

क्या होता है सिकलसेल (what is sickle cell)
सिकलसेल एक जेनेटिक बीमारी है. इसमें शरीर में पाई जाने वाली लाल रक्त कणिकाएं गोलाकार होती हैं, लेकिन बाद में वह हंसिए की तरह बन जाती हैं और धमनियों में अवरोध उत्पन्न करती हैं. इससे शरीर में हीमोग्लोबिन व खून की कमी होने लगती है. रोगी के शरीर में रेड ब्लड सेल बनने बंद हो जाते हैं. शरीर में खून की कमी आ जाती है. सिकलसेल का पूर्ण रूप से उपचार संभव नहीं है, मगर दवा के सेवन व खानपान में सावधानी बरतकर इस बीमारी के साथ भी रोगी जी सकता है. स्वस्थ व्यक्ति से इनकी आयु कम ही होती है. इसकी जागरूकता को लेकर हर साल 19 जून को विश्व सिकलसेल दिवस मनाया जाता है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!