चार करोड से ज्यादा लोगों ने लगाई कोरोना वैक्सीन

भोपाल ।  मध्यप्रदेश में बुधवार को टीकाकरण महाअभियान के साथ ही दोनों डोज लगवाने वालों का आंकड़ा चार करोड़ के पार हो गया है। लक्ष्य के मुकाबले 73 फीसद लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं। कोरोनारोधी टीका लगाने के मामले में प्रदेश ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश में दिसंबर तक सभी को दोनों डोज लगाने का लक्ष्य है। पूरे प्रदेश में पांच करोड़ 49 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इनमें अभी तक 5 करोड़ 14 लाख 79 हजार को पहली और 4 करोड़ 1 लाख 32 हजार को दोनों डोज लग चुकी हैं। यानी बचे 18 दिन में 1 करोड़ 48 लाख लोगों को टीका की पहली और दूसरी डोज लगाई जानी है। टीकाकरण महाअभियान को छोड़ दें तो बाकी दिनों में भी प्रदेश में पांच लाख से ज्यादा लोगों का टीका लगाया जा रहा है। वहीं टीकाकरण महाअभियान के दिन 15 लाख से ज्यादा डोज लग रही हैं। यही रफ्तार रही तो कोरोनारोधी टीके की दोनों डोज लगाने का लक्ष्‍य आसानी से लक्ष्य पूरा हो जाएगा। टीका नहीं लगवाने वाले लोगों को प्रेरित करने के लिए सरकार की तरफ से कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को प्रदेश में 57 हजार सैंपल की जांच में 14 नए मरीज मिले हैं। हालांकि, यह राहत की बात है कि हफ्ते भर से प्रदेश में रोज मिल रहे मरीजों की संख्या 20 से नीचे है। नए मरीजों के साथ ही प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 141 हो गई है। इनमें 72 मरीज भोपाल में हैं। मालूम हो ‎कि  प्रदेश में दिसंबर तक सभी को दोनों डोज लगाने का लक्ष्य तय ‎किया गया है। पूरे प्रदेश में पांच करोड़ 49 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!