इकोलाजिकल पार्क में अब नहीं लगेंगे ठहाके, लगाई पाबंदी

भोपाल । राजधानी के ईकोलाजिकल पार्क में अब सुबह-सुबह ठहाके नहीं लगेंगे। ठहाके लगाने पर वन विभाग ने रोक लगा दी है। वन ‎विभाग ने यह कदम कोरोना न फैले, इसे देखते हुए उठाया है। मालूम हो ‎कि यहां पार्क में सुबह के समय समूह में जोर-जोर से ठहाके लगाए जाते थे जो‎ कि एक तरह की हास्य क्रिया होती है जिसके तहत लोग तनावमुक्‍त रहने के लिए समूह में तेज आवाज में ठहाके लगाकर हंसते है। पार्क के अंदर लोगों का एक समूह प्रतिदिन सुबह गोल घेरे में खड़े हो जाते थे। ये सभी जोर-जोर से हंसते थे। इस सामूहिक हास्‍य क्रिया से पार्क के अंदर घूमने वाले दूसरे पर्यटकों को कोरोना फैलने का खतरा था, जिसे देखते हुए वन विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि कोई भी पर्यटक हास्य क्रिया नहीं करेगा। जिसके बाद नागरिके समूह मान गए हैं। बता दें कि यह पार्क भोपाल के कटारा हिल्स क्षेत्र के लहारपुर में करीब 1700 एकड़ में फैला हुआ है। इसी पार्क के अंदर 100 एकड़ क्षेत्र में शहर वन विकसित किया है यह हिस्सा कटारा हिल्स क्षेत्र के अमलतास चौराहे से लगा हुआ है। यह सुबह 5 बजे और शाम को चार बजे से आम नागरिकों के लिए खुला रहता। इसके अंदर वाकिंग पंगडंडियां हैं। एक्यूप्रेशर पाथवे हैं। आम, जामुन, बरगद, आंवला, नीम, बेहड़ा, हर्रा, शीशम, तेंदू, बांस, पलास, लेंडिया समेत कई प्रजातियों के पेड़ है। यहां का माहौल पूरी तरह प्राकृतिक है। जिसमें हर रोज सुबह और शाम 1000 से 1500 लोग टहलने आते हैं। सरकार इसका कोई शुल्क नहीं लेती है। पार्क के अंदर कई समूहों द्वारा योग किया जाता है। इसके तहत अलग-अलग क्रियाएं की जाती हैं। क्षेत्र के 50 लोगों का समूह है। इनमें ज्यादातर वरिष्ठ नागरिक हैं, जो नियमित योग करते हैं। इसी में हास्‍य क्रिया भी करते थे, जिस पर वन विभाग ने फिलहाल सार्वजनिक स्थल होने के कारण रोक लगा दी है। हास्‍य क्रिया पर रोक के संबंध में पार्क के डिप्टी रेंजर डीपीएस चौहान ने बताया कि पूर्व से रोक के नियम हैं, जिसका पालन कराने के लिए बार-बार समझाइश दी गई थी। सहयोग नहीं मिला, इसलिए आदेश जारी करने पड़े। सामूहिक हास्य क्रिया पर दूसरे पर्यटकों ने भी एतराज जताया था। हालां‎कि हास्य ‎क्रिया करने वाला नागरिकों का यह समूह भी मान गया है। बिना मास्क के पार्क में किसी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!