मप्र में बढ सकता है ठंड का असर

भोपाल। मध्यप्रदेश में ठंड का असर बढने का अनुमान है। आज  पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने की संभावना है। इसके बाद शनिवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। इससे राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में ठंड बढ़ेगी।  मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और वातावरण में कुछ नमी आने के कारण मध्‍य प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में मध्यम स्तर पर बादल छा रहे हैं। इस वजह से न्यूनतम तापमान में अपेक्षित गिरावट नहीं हो पा रही है। पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के अनुसार, वर्तमान में उत्तर भारत में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में बना हुआ है। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के मध्य भाग में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। जिसके चलते मध्य प्रदेश में ऊपरी स्तर पर हवाओं का रुख दक्षिणी, दक्षिण-पूर्वी हो जाता है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से नमी आ जाती है। इससे मध्यम स्तर पर बादल छाने के कारण न्यूनतम तापमान में अपेक्षित गिरावट नहीं हो पा रही है। शुक्ला के मुताबिक शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने के आसार हैं। इसके बाद सर्द हवाओं के प्रभाव से शनिवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगेगी। बता दें कि इस बार नवंबर में भी मौसम के मिजाज के अनुरूप ठंड नहीं पड़ी है। दिसंबर का पहला सप्ताह भी बीत चुका है, लेकिन अपेक्षित ठंड नहीं पड़ी है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा के अनुसार, गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्‍सियस कम रहा। यह बुधवार के अधिकतम तापमान (25.2 डिग्रीसे.) की तुलना में 0.3 डिग्री सेल्‍सियस कम रहा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!