राजा भोज देश का पहला एयरपोर्ट बना, ‎मिलेंगे सैनिटरी पैड

भोपाल ।  राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट लाउंज में महिला प्रसाधन गृह के पास एक सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन स्थापित की गई है, जहां से महिलाएं इन्‍हें प्राप्त कर सकेंगी। अब राजाभोज एयरपोर्ट देश का ऐसा पहला एयरपोर्ट बन गया है, जहां महिलाओं को सुरक्षित वातावरण में सैनिटरी पैड पाने की सुविधा मिल सकेगी। सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया से जुड़ी महिला कर्मचारियों की संस्था कल्याणमयी के सहयोग से स्‍थापित की गई है। इसका लोकार्पण संस्‍था की अध्यक्ष रिचा अग्रवाल ने एयरपोर्ट पर पदस्थ महिला कर्मचारियों एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में शामिल महिलाओें की मौजूदगी में किया। इस मशीन की स्थापना के बाद राजा भोज एयरपोर्ट का देश का ऐसा पहला एयरपोर्ट बन गया है, जहां यह मशीन है। एयरपोर्ट डायरेक्टर केएल अग्रवाल का कहना है कि इससे महिलाओं को सुरक्षा का एहसास होगा। एयरपोर्ट पर शिशु आहार कक्ष का निर्माण भी किया गया है। यहां महिला यात्रियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। महिलाएं इस कक्ष में बैठकर अपने शिशु को स्तनपान करा सकेंगी। उनकी देखरेख के लिए यहां महिला कर्मचारी तैनात रहेगी। इसका लोकार्पण प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने किया। इस अवसर पर कमल पटेल ने कहा कि यात्री सुविधाओं के विस्तार से हमारा एयरपोर्ट अब अच्छा हो गया है। एयरपोर्ट डायरेक्टर केएल अग्रवाल ने उन्हें यहां हाल के दिनों में जुटाई गई सेवाओं और सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एयरपोर्ट पर हाल ही में बैटरीचलित वाहनों के लिए ईवी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना की गई है। इससे वाहन चालकों को सुविधा हो गई है।इस अवसर पर एयरपोर्ट डायरेक्टर केएल अग्रवाल, संतोषसिंह एवं निधिसिंह आदि मौजूद थे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!