सागर पर सौगातों की बारिश: CM शिवराज सिंह 145 करोड़ की परियोजनाओं का देंगे तोहफा, मंत्रियों ने लिया कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा

सागर। सीएम शिवराज सिंह चौहान 10 दिसम्बर को सागर करीब डेढ़ सौ करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे. मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे भोपाल से हैलीकाप्टर से रवाना होंगे और दोपहर 12.40 बजे सागर के पुलिस ग्राउंड स्थित हैलीपेड पहुंचेंगे. सीएम शिवराज सिंह सागर में नगर विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर दोपहर 3.30 बजे हैलीपेड से हैलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर शाम 4.10 बजे भोपाल पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री पीटीसी ग्राउंड में दोपहर एक बजे होने वाली सभा में 145 करोड़ से भी अधिक राशि की विभिन्न परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे.


भूमिपूजन और लोकार्पण

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 14 करोड़ 35 लाख की लागत से निर्मित ऑडिटोरियम का करेंगे लोकार्पण
  • 4 करोड़ 88 लाख रू. की राशि के फायर स्टेशन
  • 4 करोड़ 28 लाख रू.की राशि के 6 मुक्तिधामों का अप ग्रेडेशन
  • 3 करोड़ 83 लाख रू.की राशि के वृद्धाश्रम के निर्माण
  • 3 करोड़ 10 लाख रू. की राशि के हेरिटेज कंजर्वेशन एवं रिस्टोरेशन
  • 2 करोड़ 77 लाख रू. की राशि के सीएम राइस स्कूल स्कीम के अंतर्गत एमएलबी स्कूल का पुनर्विकास
  • 0.83 करोड़ रू.की राशि के मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर
  • 66 करोड़ 88 लाख रू.की राशि के बुंदेलखंड कल्चरल एंड इनफॉरमेशन सेंटर
  • 20 करोड़ 32 लाख रू.की राशि के सिटी गवर्नेंस सेंटर तथा 8 जोनल सिटीजन फैसिलिटेशन सेंटर
  • 16 करोड़ 36 लाख रू.की राशि के ट्रांसपोर्ट नगर एवं मैकेनिक्स कांपलेक्स के निर्माण
  • 8 करोड़ 2 लाख रू.की राशि के डेरी विस्थापन के कार्य का भूमिपूजन भी करेंगे


स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पाद भी देखेंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभार्थियों को हित लाभ वितरण के साथ-साथ स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों को भी देखेंगे. सोन चिरैया आजीविका उत्सव के आयोजन में नगर निगम द्वारा 20 स्टॉल लगाई जा रही हैं. इनमें मुख्य तौर पर गोवंश से निर्मित पूजन-सामग्री, वैवाहिक सामग्री और गौवंश से ही निर्मित फिनाइल की स्टाल लगाई गई हैं. सीएम शिवराज सिंह राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत 17 लाख 30 हज़ार रुपए की राशि का हितलाभ वितरण भी करेंगे. नगर निगम की अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत 1323.40 लाख रुपए की राशि का हितलाभ वितरण भी कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा.

मंत्री भूपेन्द्र सिंह और गोविंद सिंह राजपूत ने लिया तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 10 दिसम्बर को सागर में होने वाले नगर विकास कार्यक्रमों की तैयारियों का मंत्री भूपेन्द्र सिंह और गोविन्द सिंह राजपूत ने जायजा लिया. इस अवसर पर विधायक शैलेन्द्र जैन और जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे.

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!