पंचायत चुनाव के खिलाफ हाई कोर्ट में दायर याचिका पर आज होगी सुनवाई

ग्वालियर। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव का ऐलान कर दिया है, लेकिन चुनाव को लेकर सियासी दल आमने-सामने हैं. एक तरफ जहां विपक्षी पार्टी शिवराज सरकार को चौतरफा घेर रही है, वहीं दूसरी तरफ भिंड से जिला पंचायत अध्यक्ष रामनारायण हिंडोलिया ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर में एक याचिका (petition filed in high court agaisnt panchayat election) दायर की है, जिसके जरिये उन्होंने कोर्ट से गुहार लगाई है कि पंचायत चुनाव पर रोक लगाई जाए, जिस पर आज हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में सुनवाई होना निर्धारित है, जिस पर सबकी नजरें टिकी हैं.

दर्जन भर याचिकाएं विचाराधीन

कोर्ट में दायर याचिका में तर्क दिया गया है कि पहले से ही पंचायत चुनाव से जुड़ी एक दर्जन से अधिक याचिकाएं विचाराधीन हैं, ऐसे में प्रदेश सरकार के कहने पर चुनाव आयोग ने तारीखों का कर ऐलान किया है, जिससे तमाम लोग जो आरक्षण की रोटेशन प्रक्रिया के इंतजार में थे, उनके साथ अन्याय हो रहा है. रामनारायण ने यह भी आरोप लगाया कि जिस दिन प्रदेश के चीफ जस्टिस ग्वालियर बेंच में पंचायत चुनाव से जुड़ी याचिका पर सुनवाई कर रहे थे, तब उन्होंने दोनों पक्षों को 2 हफ्ते का समय जवाब पेश करने के लिए दिया था, ऐसे में सरकार डरी हुई थी. यही वजह है कि आनन-फानन में उसी दिन चुनाव की तारीखों का ऐलान करवा दिया गया.

आज जबलपुर में होगी सुनवाई

याचिकाकर्ता का साफ कहना है कि प्रदेश सरकार लोकतंत्र के इस जरूरी प्रक्रिया को गलत ढंग से पूरा कराना चाहती है, ऐसे में आज ग्वालियर, इंदौर और जबलपुर सहित सभी कोर्ट की पंचायत चुनाव से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई एक साथ मध्य प्रदेश हाई कोर्ट जबलपुर में होगी. उन्हें उम्मीद है कि न्यायालय की ओर से प्रदेश सरकार को सख्त हिदायत दी जा सकती है, जिसके चलते चुनाव पर भी रोक लग सकती है. इस याचिका पर होने वाली सुनवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं क्योंकि पंचायत चुनाव को लेकर यह सुनवाई अहम मानी जा रही है. इससे पहले भी पंचायत चुनाव को लेकर कुछ याचिकाओं पर सुनवाई हुई है, लेकिन चुनाव का ऐलान होने के बाद पहली बार सुनवाई होगी.

मध्यप्रदेश पंचायत चुनाव का एलान

MP में पंचायत चुनाव (Madhya Pradesh Panchayat Election 2021) तीन चरणों में संपन्न होगा. पहले चरण का चुनाव 6 जनवरी को होगा, जबकि दूसरे चरण का चुनाव 28 जनवरी को होगा और 16 फरवरी को अंतिम चरण के लिए मतदान होगा. नामांकन प्रक्रिया 13 दिसंबर से शुरू होगी.

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!