यात्रियों को 3 बड़ी सुविधाएं देगा रेलवे, भोपाल-बीना सहित 85 स्टेशनों पर चल रहा प्रयोग

भोपाल। सर्दी के सीजन में अक्सर कोहरे के कारण ट्रेनें काफी देरी से चलती है, इस वजह से रेलवे यात्रियों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ता है. ऐसे में रेलवे यात्रियों को तीन बड़ी सुविधाएं देने की तैयारी कर रहा है. यदि ऐसा हुआ तो सर्दी में कोहरे की वजह से ट्रेनें लेट नहीं होंगी, इसके लिए रेलवे ने विशेष इंतजाम किया है. इसके अलावा यात्रियों को मैसेज के जरिए ट्रेन की सटीक लोकेशन मिलेगी. साथ ही स्टेशन पर लगी जीपीएस क्लॉक से ट्रेनों की पल-पल की जानकारी यात्रियों को मिलती रहेगी. ये तीनों सुविधाएं यात्रियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है.

घने कोहरे में भी लेट नहीं होगी ट्रेन

सर्दी के सीजन में घने कोहरे (Railway Fog Protective Device) की वजह से ट्रेनों को लेट होने से बचाने के लिए नई फॉग डिवाइस का सहारा लिया गया है. पश्चिम-मध्य रेलवे 604 फॉग सेफ्टी डिवाइस ट्रेनों में लगा रहा है. अब तक 302 ट्रेनों को अपडेट किया जा चुका है. एक ट्रेन के लिए दो डिवाइस दी गई हैं, ताकि एक खराब हो तो लोको पायलट दूसरे का उपयोग कर सके. वॉकी-टॉकी की तरह ही क्रू-ऑपरेटेड फॉग सेफ्टी डिवाइस है. इसका उपयोग लोको पॉयलट करते हैं. उन्हें डिवाइस का एक सेट दिया जाता है, इसमें दो डिवाइस रहती हैं. इस टेक्नोलॉजी के 80 से 85 फीसदी तक अच्छे नतीजे आ रहे हैं.

GPS घड़ी से मिलेगी जानकारी

यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेनों की जानकारी देने के लिए अब जीपीएस घड़ियों (GPS Watch) की संख्या स्टेशन पर बढ़ाने का काम किया जा रहा है. इससे प्लेटफॉर्म पर बैठे-बैठे ही यात्रियों को ट्रेन की पल-पल की जानकारी मिल सकेगी. पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल, रानी कमलापति, इटारसी, बीना, संत हिरदाराम नगर सहित 85 स्टेशनों पर जीपीएस आधारित घड़ियां काम कर रही हैं. ट्रेनें जैसे-जैसे आगे बढ़ती हैं, उनके संबंधित स्टेशनों पर पहुंचने का समय इन घड़ियों पर अपडेट होता रहता है. अब तक रेलवे के पोर्टल पर ही ट्रेनों के पहुंचने की जानकारी मिलती थी.

SMS से मिलेगी अपडेट

अब जो भी ट्रेन लेट होगी, उसकी पहले ही सही जानकारी यात्री को मोबाइल पर एसएमएस के जरिए मिल जाएगी, इससे यात्री को स्टेशन पर बैठकर ट्रेन के आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. सटीक जानकारी होने पर यात्री समयानुसार ही स्टेशन पर पहुंचेगा. यात्रियों को मिलने वाली यह पहली सुविधा रहेगी, इससे यात्री यात्रा और ट्रेनों से जुड़ी जानकारी आसानी से पा सकेगा.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!