ओमिक्रॉन की दहशत के बीच बुरी तरह टूटा बाजार, सेंसेक्स 949 अंक लुढ़का, निफ्टी 16900 के स्तर पर बंद

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार पर फिर कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट की दहशत देखने को मिली। इसके चलते बाजार शुरुआती तेजी को अंत तक बरकरार नहीं रख पाया और कारोबार खत्म होने पर भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स करीब 949.32 अंक गिरकर 57,000 से नीचे आ गया। यह  टूटकर 56,747.14 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई के निफ्टी में भी करीब 284.45 अंक की गिरावट आई और यह 17000 के स्तर से नीचे पहुंचकर 16,912.25 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के सभी 30 शेयर गिरावट दर्ज

सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। सबसे ज्यादा गिरावट इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, टीसीएस और एचसीएल टेक के शेयरों में है। इन सभी शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। इसके अलावा निफ्टी पर सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। अइाईटी इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा की गिरकर कारोबार कर रहा है। वहीं ऑटो, एफएमसीजी और फार्मा में भी करीब 1.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

हरे निशान पर हुई थी शुरुआत

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को कारोबार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। सेंसेक्स जहां 88 अंकों की बढ़त के साथ खुला था, वहीं निफ्टी ने भी मामूली बढ़त के साथ शुरुआत की थी। सेंसेक्स 1.31 फीसदी बढ़त के साथ 57,778.01 के स्तर पर खुला था, जबकि निफ्टी 12.35 अंक या 0.07 फीसदी की तेजी से 17,209.05 के स्तर पर खुला था।

खुलने के साथ ही शुरू हुई थी गिरावट

गौरतलब है कि देश में ओमिक्रॉन की आहट के साथ ही शुक्रवार को शेयर बाजार धड़ाम हो गया था। कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 764.83 अंक या 1.31 फीसदी फिसलकर 58 हजार के नीचे पहुंचकर 57,696.46 के स्तर पर बंद हुआ। आज का कारोबार शुरू होने के महज तीन घंटे के कारोबार के दौरान बीएसई के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 457 अंक की गिरावट आ चुकी थी और यह 57,238 के स्तर पर पहुंच गया था।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!