क्रूड ऑयल के वायदा कीमतों में आई तेजी

मजबूत हाजिर मांग पर प्रतिभागियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे सोमवार को कच्चे तेल की कीमत 89 रुपये की तेजी के साथ 5,121 रुपये प्रति बैरल हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चा तेल दिसंबर डिलीवरी के लिए 89 रुपये या 1.77 फीसद की तेजी के साथ 6,339 लॉट में 5,121 रुपये प्रति बैरल हो गया। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों के सौदे बढ़ाने से वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी रही। वैश्विक स्तर पर, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 2.02 फीसद बढ़कर 67.60 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जबकि न्यूयॉर्क में ब्रेंट क्रूड 1.73 फीसद बढ़कर 71.09 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

आज पेट्रोल-डीजल का भाव

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से दिसंबर के पांचवें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 8.56 रुपये की कटौती की गई थी, जबकि डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया था। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित देश के विभिन्न शहरों में सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सोमवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 86.67 प्रति लीटर है।

वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कींमत 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई हैं। वहीं, कोलकाता में आज आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 104.67 रुपये जबकि एक लीटर डीजल के लिए 89.79 रुपये खर्च करने होंगे। जबकि, चेन्नई में आज एक लीटर पेट्रोल 101.40 और एक लीटर डीजल 91.43 रुपये के हिसाब से बेचा जा रहा है।

आपको बताते चलें कि, पिछले कुछ महीनों में ईंधन की आसमान छूती हुई कीमतों से लोगों को निजात दिलाने के लिए, केंद्र सरकार ने 3 नवंबर को पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में कटौती करने का फैसला किया था। जिसके बाद कई सारे राज्यों ने भी, ईंधन पर लगने वाले मू्ल्य वर्धित कर में कटौती की थी। जिसके बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी देखने को मिली थी। ईंधन पर लगने वाले कर में इस कटौती के बावजूद भी देश के अधिकतर हिस्सों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के आस पास बनी हुई हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!