गढ़चिरौली एनकाउंटर की बौखलाहट, नक्सलियों का 10 दिसंबर को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बंद का आह्वान

भोपाल। मध्य प्रदेश के नक्सलवाद प्रभावित बालाघाट जिले में पुलिस को सड़क पर नक्सलियों के पर्चे मिले हैं. इन पर्चों से नक्सलियों के 10 दिसंबर को मध्य प्रदेश बंद के आह्वान करने की जानकारी मिली है. इतना ही नहीं नक्सलियों का छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में 10 दिसंबर को बंद का आह्वान है. पुलिस ने कहा कि नक्सलियों ने शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात सड़क निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाले रोड रोलर को जला दिया और पर्चे छोड़ दिए.
नक्सलियों ने रोड-रोलर को आग के हवाले किया
पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली एनकाउंटर में पुलिस मुठभेड़ में नक्सलियों ने के मारे जाने से नाराज विद्रोहियों के एक समूह ने एक गांव में रोड-रोलर को आग के हवाले कर दिया. बालाघाट जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए आईएएनएस को बताया कि इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और तलाशी अभियान जारी है.
मौके से एक बैनर और सात पर्चे बरामद
बालाघाट पुलिस को नक्सलियों के बंद के आह्वान के पर्चे मिले एक पुलिस अधिकारी ने कहा, मौके से एक बैनर और सात पर्चे बरामद किए गए, जिसमें छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय समिति और माओवादियों की मलाजखंड क्षेत्र समिति के नाम का उल्लेख है. पर्चे में 26 नक्सलियों (माओवादियों) के मारे जाने का उल्लेख है, जो गढ़चिरौली में 13 नवंबर को एक मुठभेड़ में मारे गए थे. गढ़चिरौली जिले के घने जंगल में सुरक्षा बलों के साथ भीषण मुठभेड़ के बाद उस जगह से 29 हथियार भी बरामद किए गए हैं।

साथ ही, बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने और क्षेत्र को 13 नवंबर से मुक्त बनाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने डिंडोरी, बालाघाट और मंडला जैसे तीन नक्सल प्रभावित जिलों को एक पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत लाने का निर्णय लिया है।
बालाघाट मध्य प्रदेश के सबसे अधिक नक्सल प्रभावित जिला
मध्य प्रदेश का नक्सल प्रभावित जिला बालाघाट है. यहां पिछले महीने नक्सलियों के एक समूह ने मलिकेड़ी गांव में पुलिस का मुखबिर होने के शक में दो ग्रामीणों की कथित तौर पर हत्या कर दी थी. पुलिस के मुताबिक, इसी साल जून में इसी जिले के बम्हानी गांव में नक्सलियों ने 42 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!