उज्जैन खाद्य विभाग टीम ने जब्त किया 2000 किलो नकली मावा, दिल्ली, मुंबई और गुजरात में होना था सप्लाई

उज्जैन। नागदा में खाद्य विभाग की टीम ने रविवार को कार्रवाई करते हुए 2000 किलो मावा पकड़ा है. खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मावे के मिलावटी होने की शंका जाहिर की थी. संदेह के आधार पर मावे को जब्त कर लिया गया है. इसके साथ ही मावे की जांच के लिए सैंपल भेजे जाएंगे.

खाद विभाग की टीम ने की औचक कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंतदत्त शर्मा ने बताया कि उज्जैन से खाद विभाग की टीम नागदा में औचक करवाई करने आई थी. काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि नकली मावा नागदा से बाहर भेजा जा रहा है. नागदा रेलवे स्टेशन के पास दो लोडिंग गाड़ी से मावा सप्लाई किया जा रहा था. ड्राइवर को रोककर उससे पूछताछ की तो वह संतोष जनक जवाब नहीं दे सका.

टीम ने जब्त किया 2000 किलो मावा
अधिकारी ने बताया कि संदेह होने पर नागदा मंडी थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. गाड़ी समेत ड्राइवर को थाने ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. टीम ने दो गाड़ी जब्त की हैं. एक गाड़ी में 25 तथा दूसरी में 53 डलिया मावा है. इस तरह दोनों को मिलाकर लगभग 2000 किलो मावा होने की पुष्टि हुई है.

पुलिस पूछताछ में एक व्यापारी रामबाबू का नाम सामने आया है. ड्राइवरों का कहना है कि एक व्यापारी ही सामने आता है, बाकी के व्यापारी सामने नहीं आते. बता दें कि उज्जैन के नागदा और उन्हेल से मावा बड़ी मात्रा में मावा ट्रेन के माध्यम से मुंबई, दिल्ली और गुजरात भेजा जाता है.

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!