24 घंटे में मध्य प्रदेश में 9 नए कोरोना संक्रमित, भोपाल में सबसे ज्यादा 5 मरीज मिले

भोपाल। देश-दुनिया में कोरोना के नए ओमीक्रोन वेरिएंट के खतरनाक होने की आशंका के बीच मध्य प्रदेश में कोरोना केस बढ़ते जा रहे हैं. पिछले कई दिनों से एमपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा देखा गया. पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में कुल 9 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं. इनमें सबसे ज्यादा राजधानी भोपाल से 5 पॉजिटिव मरीज मिले हैं. वहीं इंदौर, जबलपुर, अनूपपुर और शहडोल में एक-एक संक्रमित मिले. फिलहाल प्रदेश में 133 एक्टिव केस हैं.एमपी कोरोना हेल्थ बुलेटिन 2021 के मुताबिक, भोपाल-इंदौर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के चलते राजधानी भोपाल और इंदौर हॉट स्पॉट बना हुआ है. यहां हर दिन कोरोना पॉजिटिव मिलने वालों की संख्या बढ़ रही है. वहीं जबलपुर, ग्वालियर, रायसेन, दमोह, शहडोल, बैतूल, होशंगाबाद, श्योपुर, अनूपपुर और बड़वानी में पॉजिटिव केस मिल रहे हैं. अब स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों की कॉन्टैक्ट और ट्रैवल हिस्ट्री की जांच करा रहा है, ताकि पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने वालों लोगों की भी जांच कराई जा सके.

24 घंटे में 18 लोग हुए स्वस्थ
मध्य प्रदेश में अब तक कुल सैंपलों की संख्या 2,21,54,405 है. अब तक कुल 7,93,241 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं. जिनमें से 7,82,580 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 10,528 की मौत भी हुई है. प्रदेश का पॉजीटिविटी रेट 0.01 प्रतिशत है. वहीं बात करें पिछले 24 घंटे की तो कुल 18 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर भी लौटे हैं. रविवार को कुल 143734 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई. अब तक प्रदेश में कुल 90128038 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है.

mp corona update with mp corona health bulletin 2021
24 घंटे में मध्य प्रदेश में 9 नए कोरोना संक्रमित
  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!