टंट्या मामा बलिदान दिवस: सीएम ने पातालपानी में किया प्रतिमा का अनावरण, MP में आज से पेसा एक्ट लागू

इंदौर। सीएम शिवराज सिंह चौहान शनिवार को टंट्या मामा बलिदान दिवस के मौके पर इंदौर पहुंचे. इस दौरान वहां मौजूद आदिवासी समाज को संबोधित करते हुए सीएम ने मंच से आज से प्रदेश में पेसा एक्ट लागू करने की घोषणा की. टंट्या मामा की बलिदान स्थली पातालपानी में आदिवासी जननायक की अष्टधातु की मूर्ती का भी सीएम ने अनावरण किया. उन्होंने पातालपानी को आदिवासी तीर्थ क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए लगभघ 5 करोड़ के विकास कार्यों को शुरू करने की बात की. कार्यक्रम में राज्यपाल मंगू भाई पटेल भी मौजूद रहे.

जननायक मामा #TantyaBhil की ‘क्रांति सूर्य गौरव कलश यात्रा’ का पातालपानी में @GovernorMP श्री मंगुभाई पटेल जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री @vdsharma जी के साथ पवित्र कलश का पूजन कर उनके चरणों की वंदना की। #KrantiSuryaGauravYatra

आज से MP में पेसा कानून लागू

इंदौर में हुए मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने टंट्या मामा को भुला दिया अपने 50 साल के कार्यकाल में पार्टी आदिवासी मंत्रालय भी नहीं बना सकी, लेकिन अटल जी नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार में आदिवासी मंत्रालय बनाया गया. सीएम ने मंच से प्रदेश में आज से पेसा कानून लागू करने की घोषणा भी की. पेसा एक्ट लागू होते ही अब स्थानीय संसाधनों पर जनजातीय समाज की पंचायतों को और ज्यादा अधिकार मिल जाएंगे. इनमें जमीन, खनिज संपदा, सुरक्षा और संरक्षण का अधिकार भी शामिल है. इसके अलावा ग्राम सभाओं को भी सामाजिक न्याय और धार्मिक व्यवस्था का अधिकार भी मिल सकेगा.बलिदान दिवस के आयोजन के दौरान मंच को आदिवासी परिवेश में सजाया गया है. आदिवासी गीतों पर मंच और स्टेडियम जमकर थिरकने लगा. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पातालपानी क्षेत्र में 5 करोड़ के विकास कार्य किए जाएंगे. साथ ही हर साल 4 दिसंबर को टंट्या मामा की स्मृति में पातालपानी में मेला लगेगा. इलाके में पर्यटन विकास केंद्र बनेगा और पातालपानी क्षेत्र का विकास किया जाएगा. ट्ंट्या मामा की स्मृतियों को संजोकर आदिवासी म्यूजियम भी बनाया जाएगा जिससे देश को उनके व्यक्तित्व और बलिदान से प्रेरणा मिल सके.

जननायक मामा #TantyaBhil की स्मृति में 4 करोड़ 55 लाख की लागत से पातालपानी में नवतीर्थ स्थल बनेगा और प्रतिवर्ष 4 दिसंबर को मेला लगेगा। पातालपानी में मामा टंट्या भील की प्रतिमा का @GovernorMP महामहिम श्री मंगुभाई पटेल जी के साथ अनावरण किया।
  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!