मुंबई टेस्ट के लिए रिद्धिमान साहा फिट, कप्तान विराट कोहली ने की पुष्टि

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि अनुभवी विकेटकीपर रिद्धिमान साहा मुंबई टेस्ट के लिए फिट हैं। वह गर्दन की चोट से उबर चुके हैं। कानपुर टेस्ट मैच के तीसरे दिन उनकी गर्दन में चोट लग गई थी। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अनुभवी विकेटकीपर रिद्धिमान साहा को लेकर बयान दिया है। उन्होंने गुरुवार को मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि साहा गर्दन की चोट से उबर चुके हैं। वह वानखेड़े में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने के लिए फिट हैं। कानपुर टेस्ट मैच के दौरान साहा की गर्दन में चोट लग गई थी जिसके चलते केएस भरत ने विकेटकीपिंग की थी।

विराट कोहली ने मुंबई में कहा, रिद्धिमान साहा अब फिट हैं, वह अपनी गर्दन की चोट से उबर चुके हैं, हम मौसम और पिच की स्थिति के आधार पर थोड़ी चर्चा करेंगे जिसके बाद कॉम्बिनेशन के बारे में सोचेंगे।

भारत और ऩ्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला गया। टेस्ट मैच के तीसरे दिन साहा की गर्दन में चोट लग गई। इसके बाद उनकी जगह केएस भरत ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली थी। इस दौरान भरत ने शानदार विकेटकीपिंग करते हुए तीन कैच लिए। जिसमें आर अश्विन की गेंद पर विल यंग का कैच एक दर्शनीय कैच लपका था।

कानपुर टेस्ट की पहली पारी में असफल रहने वाले रिद्धिमान साहा ने दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हूए नाबाद 61 रन बनाए थे। उन्होंने यह पारी उस समय खेली जब भारतीय टीम दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के आगे संघर्ष कर रही थी। उनके अलावा पहली इनिंग्स में शतक लगाने वाले श्रेयस अय्यर ने दूसरी पारी में 65 रन बनाए थे। इन दोनों बल्लेबाजों के चलते भारत दूसरी पारी में सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचनने में सफल रहा था।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!