एक हफ्ते की देरी से शुरू हो सकता है भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा

भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा एक हफ्ते की देरी से शुरू हो सकता है जिसकी वजह कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन है। पूर्व निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक टीम इंडिया 17 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के लिए रवाना होगी।

भारत का आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरान एक हफ्ते की देरी से शुरू हो सकता है। जिसकी वजह साउथ अफ्रीका में कोविड-19 का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन है। बीते कुछ दिनों में वहां पर नए वैरिएंट के कई मामले पाए गए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाना है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एनएनआई से पुष्टि करते हुए कहा कि दौरे को लेकर दोनों बोर्ड्स के खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है। बीसीसीसाई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, हम कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के वजह से सीरीज को एक हप्ते देर से शुरू करने पर विचार कर रहे हैं, इस मामले पर हम भारत सरकार से मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं, दोनों बोर्ड एक दूसरे के लगातार संपर्क में हैं, लगभग सभी बिन्दुओं पर बात की जा चुकी है, हमारे लिए खिलाड़ियों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोपरि है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जनवरी में क्रिकेट सीरीज खेली जानी है। इस दौरान दोनों देशों के बीच तीन टेस्ट, तीन एकदिवसीय और चार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी। भारतीय क्रिेकेट टीम दक्षिण अफ्रीका दौरान 17 दिसंबर से प्रस्तावित है। कुछ दिन पहले खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि इस मालमें में बोर्ड को सरकार से अनुमति लेनी चाहिए। उन्होंने कहा था ऐसी स्थिति में हर बोर्ड चाहे वह बीसीसीआई हो या कोई और, भारत सरकार से अनुमति लेनी चाहिए। भारत के आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से आवेदन मिलने पर इस पर सरकार फैसला लेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!