उपकप्तानी से हटाए जा सकते हैं अजिंक्य रहाणे, रोहित को जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को पद से हटाया जा सकता है। वह बीते काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। मुंबई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में उन्हें मौका नहीं दिया गया। उपकप्तान बनने की रेस में रोहित शर्मा सबसे आगे हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को उपकप्तान पद से हटाया जा सकता है। बीते काफी समय से वह खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। हाल ही में कानपुर में खेले गए टेस्ट मैच में उन्होंने अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया को निराश किया। वहीं, मुंबई में खेले जा रहे दूसरे मुकाबले में उन्होंने मौका नहीं दिया गया। दूसरे टेस्ट में अजिंक्य रहाणे के न खेलने की वजह बीसीसीआई ने हैमस्ट्रिंग चोट बताई। अब उनसे उपकप्ता्नी भी छीनी जा सकती है। भारत के आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे को देखते हुए बीसीसीआई किसी अन्य खिलाड़ी को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंप सकता है। भारतीय टेस्ट टीम का उपकप्तान बनने की रेस में हिटमैन रोहित शर्मा सबसे आगे हैं।

बीते साल अजिंक्य रहाणे ने संभाली थी कप्तानी

भारत के पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज के दौरान अजिंक्य रहाणे ने कप्तानी की थी। तब वह कंगारुओं की धरती पर ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रहे थे। विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों के चलते इस सीरीज में नहीं खेले थे। रहाणे बीते एक साल से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। साल 2021 में उन्होंने 12 टेस्ट मैचों में 20.35 के औसत से सिर्फ 407 रन बना पाए हैं।

रहाणे की कप्तानी में अजेय रहा भारत

रहाणे का भले ही खराब दौर चल रहा हो लेकिन उनकी कप्तानी भारतीय क्रिकेट टीम एक भी टेस्ट मैच नहीं हारी है। रहाणे की कप्तानी में भारत ने छह टेस्ट खेले जिनमें चार जीते और दो ड्रॉ रहे। दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले अजिंक्य रहाणे को उपकप्तानी से हटाया जा सकता है। टेस्ट टीम का उपकप्तान बनने की रेस में रोहित शर्मा और केएल राहुल दावेदार हैं लेकिन रोहित के जिम्मेदारी मिलने के ज्यादा चांस हैं। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए 17 दिसंबर को उड़ान भरेगी। इस दौरान टीम इंडिया वहां तीन टेस्ट, तीन एकदिवसीय और चार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!