दिलीप घोष ने पवार के साथ ममता बनर्जी की बैठक को ‘ दिखावा’ करार दिया

नई दिल्ली । भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष दिलीप  घोष ने राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता शरद पवार के साथ तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी की बैठक को ‘ दिखावा’ करार दिया। वहीं शिवसेना के नेता अरविंद सावंत ने कहा है कि अगले लोकसभा चुनाव के लिए उद्धव ठाकरे को पीएम कैंडिडेट के तौर पर  देखा जा सकता है। दरअसल, पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद ममता की नजर अब राष्‍ट्रीय राजनीति के लिहाज से विपक्ष का चेहरा बनने पर है।
अपने महाराष्‍ट्र के दौरे के दौरान ममता ने शिवसेना नेता संजय राउत और आदित्‍य ठाकरे से मंगलवार को भेंट की थी, बुधवार यानी आज वे एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार से मिलीं। बीजेपी के दिलीप घोष ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि इन बैठकों से कुछ होने वाला है। ममता बनर्जी किसी तरह शिवसेना का समर्थन करेंगी। उनके पास वहां क्‍या है। उनके बीच 3000  किमी की दूरी है। यह केवल एक ‘दिखावा’ है।’  
घोष ने कहा, ‘एक राष्‍ट्रीय पार्टी बनाना अच्‍छी बात है लेकिन उनके साथ कौन है? उन्‍होंने (ममता) ने त्रिपुरा में कांग्रेस को तोड़ने का प्रयास किया, कुछ वोट हासिल  करने में सफल रही लेकिन नाकाम रहीं। यह अच्‍छा है कि वे अब महाराष्‍ट्र गई हैं जहां के सिद्धि विनायक मंदिर में उन्‍होंने बंगाल में हिंसा और हत्‍याओं की राजनीति के अपने पापों को धोने का प्रयास किया। ‘
बीजेपी नेता घोष ने यह भी कहा, ‘एनसीपी को ज्‍यादा दिक्‍कत नहीं है इसलिए वह उनसे मिल सकते हैं। वे एनसीपी और  कांग्रेस के नेताओं को अपनी ओर लेकर उनके वोट काट रही हैं।  ‘बीजेपी नेता ने कहा कि ममता के दिल्‍ली दौरे के दौरान कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने ममता से भेंट नहीं की, इससे इन चर्चाओं को बल मिला है कि इनके बीच कुछ मतभेद हैं।  

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!