ओवैसी भाजपा के मार्केटिंग मैनेजर-प्रवीण तोगड़िया

गोंडा । कभी विश्व हिन्दू परिषद में नम्बर दो के नेता माने जाने वाले प्रवीण भाई तोगड़िया परिषद के अध्यक्ष रहे अशोक सिंघल के ब्रम्हलीन होने के बाद से हाशिए पर हैं। लेकिन वह भाजपा के वर्तमान नेतृत्व एवं केन्द्र सरकार के रवैये से खासे नाखुश हैं। यही वजह है कि वह लगातार इनकी आलोचना करते रहते हैं। बुधवार को यहां पहुंचे हिन्दू फायर ब्रांड नेता प्रवीण तोगड़िया ने एआईएमआईएम और उसके मुखिया असदुद्दीन ओवैसी को भाजपा का मार्केंटिंग मैनेजर करार दिया। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि ओवैसी को उनको सवा रुपये मार्केंटिंग की फीस भेजी देनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि ओवैसी बिहार में नहीं होते तो तेजस्वी यादव की सरकार होती।
विश्व हिंदू परिषद के कद्दावर नेताओं में शुमार होने वाले डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने यहां प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि राम मंदिर की दो करोड़ की जमीन 18 करोड़ में खरीदी गई, ये बात किसी को पचेगी नहीं। प्रश्न का उत्तर देना चाहिए गलती हुई है तो माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों ने अपने पसीने के पैसे राम मंदिर के लिए दिये हैं, लोगों ने कुर्बानियां दी है। ट्रिपल तलाक कानून पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा काशीनाथ और भगवान कृष्ण बड़े है या मुसलमानों की बीबीयां बड़ी हैं। काशी और मथुरा में मंदिर बनाने के लिए संसद में एक कानून बना दें, 24 घण्टे में बन सकता है। डा. तोगड़िया ने कहा कि भारत की राजनीति का बहुत तेजी से हिन्दुकरण हो रहा है। ममता बनर्जी मंच से चंडी पाठ कर रही हैं। राहुल गांधी जनेऊ दिखाकर कश्मीरी ब्राह्मण पुरखों को याद कर रहे हैं। अखिलेश यादव मथुरा के विकास की बात कर रहे हैं। अब तो सब कहते हैं कि मैं बड़ा हिन्दू, राहुल गांधी कहते हैं कि मैं बड़ा हिंदू, अखिलेश कहते कि मैं बड़ा हनुमान भक्त हुं। योगी कहते है कि मै बड़ा राम भक्त हूं, सब राम भक्त हनुमान भक्त जनेऊ भक्त हो गए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!