अब मायानगरी में होगा खेला तीन दिनों तक मुंबई में डेरा डालेंगी ममता बनर्जी, उद्धव-शरद से भी मिलेंगी

मुंबई । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री नवंबर से तीन दिवसीय दौरे पर मुंबई में रहेंगी और इस दौरान वह मायानगरी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार के अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात करेंगी।  ममता एक दिसंबर को मुंबई में उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगी और उन्हें अगले साल अप्रैल में होने वाले बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बंगाल वैश्विक कारोबारी सम्मेलन) में आमंत्रित करेंगी। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि ममता बनर्जी आज से मुंबई के तीन दिवसीय दौरे पर होंगी। वह राकांपा प्रमुख शरद पवार और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ बैठक करेंगी। मुख्यमंत्री का लक्ष्य राज्य में निवेश आकर्षित करना भी है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की विभिन्न मांगों को लेकर पिछले सप्ताह ममता बनर्जी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। ममता बनर्जी की उद्धव ठाकरे और शरद पवार के संग मुलाकात ऐसे वक्त में होने वाली है, जब टीएमसी और कांग्रेस का झगड़ा जगजाहिर हो चुका है। शरद पवार और उद्धव ठाकरे महा विकास अघाड़ी गठबंधन में कांग्रेस के गठबंधन पार्टनर हैं। यानी ममता एमवीए के तीन साथियों में से दो से ही मुलाकात करेंगी। इससे पहले जब ममता दिल्ली दौरे पर आईं थीं तो उनकीक मौजूदगी में कीर्ति आजाद से लेकर कई दिगग्ज नेता टीएमसी में शामिल हुए थे, अब जब वह मुंबई दौरे पर जा रही हैं तो ऐसे में वहां भी इसी तरह के खेला होने की उम्मीद है। ममता की बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि तृणमूल देश में 2024 के आम चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने के प्रयासों के खुद का दायरा राष्ट्रीय करना चाहती है। कांग्रेस विपक्षी दलों के खेमे का नेतृत्व करना चाहती है। यही वजह है कि टीएमसी बंगाल से बाहर निकलकर अब अन्य राज्यों में अपनी स्थिति मजबूत करने में जुट गई है। इधर, संसद में भी टीएमसी ने कांग्रेस से दूरी बनाए रखी। तृणमूल सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस द्वारा बुलाई गई विपक्षी नेताओं की बैठक में शामिल नहीं हुई और संसद भवन के अंदर अपना अलग विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें केंद्र से तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग की गई। कांग्रेस ने भी इसी तरह का विरोध किया, जिसका नेतृत्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किया।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!