कंगना की सोशल मीडिया पोस्ट सेंसर करने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल

नई दिल्ली । बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत  के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर देश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनके सभी सोशल मीडिया पोस्ट को भविष्य में सेंसर करने की मांग की गई है। किसान आंदोलन को खालिस्तान से जोड़ने वाले कंगना रनौत के बयान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में वकील सरदार चरणजीत सिंह ने याचिका दाखिल की है। उन्होंने मांग की है कि कंगना के सभी सोशल मीडिया पोस्ट केंद्र और राज्य सरकारों की अनुमति मिलने पर ही प्रकाशित हों। सिंह ने कहा कि सभी एफआईआर मुंबई के खार थाने में ट्रांसफर हों और 6 माह के भीतर जांच पूरी हो। दरअसल, कृषि कानूनों के वापस होने के बाद रनौत ने सिख समुदाय पर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद से ही उनके खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए। वहीं दिल्ली विधानसभा की एक समिति ने उन्हें समन भेजा था।
बीते दिनों अकाली नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के नेतृत्व में सिख समुदाय के डेलीगेशन ने कंगना रनौत के खिलाफ मामला दर्ज करने को लेकर सोमवार को पहले खार पुलिस स्टेशन में सीनियर इंस्पेक्टर से मुलाकात की थी। उन्होंने महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल से भी मुलाकात की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने मुंबई पुलिस से इस मामले में केस दर्ज करने का आदेश दिया था।
उधर, अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि किसानों के विरोध प्रदर्शन पर उनकी पोस्ट को लेकर धमकी मिलने के बाद उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई है। रनौत ने इंस्टाग्राम पर हिंदी में एक लंबा बयान पोस्ट किया और आरोप लगाया कि उन्हें अपने हालिया पोस्ट को लेकर ‘विघटनकारी ताकतों’ से ‘लगातार धमकियां’ मिल रही हैं। बठिंडा के एक व्यक्ति ने मुझे खुलेआम जान से मारने की धमकी दी। मैं इस तरह की धमकियों से नहीं डरती।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!