114वीं जयंती के दिन बिग बी को आई पिता की याद

‘मधुशाला’ और ‘आत्म परिचय’ जैसी रचनाओं से हिंदी साहित्य का गौरव बढ़ाने वाले महाकवि हरवंश राय बच्चन की आज यानी 27 नवंबर को 114वीं जयंती है। इस मौके पर उनके बेटे बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपने पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक ब्लॉग पोस्ट किया है। इसमें अमिताभ बच्चन ने 1973 में अपनी शादी के वक्त पिता हरवंश राय बच्चन के साथ खींची गई एक तस्वीर भी साझा की है।

इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन के सिर पर सेहरा बंधा हुआ नजर आ रहा है और वो अपने पिता से बातचीत में व्यस्त दिख रहे हैं। ऐसा मालूम पड़ रहा है जैसे पिता-पुत्र की बातचीत के दौरान बिना उनकी जानकारी के ही इस तस्वीर को कैद कर लिया गया हो।

अमिताभ बच्चन ने अपने पिता को याद करते हुए लिखा कि 27 नवंबर 1907 को मेरे पिता का जन्म हुआ था। आज उनकी 114वीं जयंती है। आज वो मेरी मां के साथ स्वर्ग में हैं और आज के दिन को वैसे ही सेलिब्रेट कर रहे हैं…जैसे हम अपनी बातों और कर्मों में उन्हें याद करके करते हैं।

बता दें कि हाल में ही अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की किताब “प्रतिनिधि कविताएं’ को पढ़ते नजर आ रहे थे। किताब पढ़ते हुए उन्होंने हेडफोन भी लगा रखा था। सेटअप देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वो हरिवंश राय बच्चन की की कविताओं की रिकॉर्डिंग कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन अपने पिता की रचनाओं को कितना पसंद करते हैं ये तो सर्वविदित है। हाल में ही उन्होंने यह कहा था कि ‘मैं अपने पूज्य बाबूजी के लेखन से खुद को दूर नहीं करता और अब उनके शानदार शब्द मेरी अपनी आवाज में आएंगे’

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!